{"_id":"647ea74b365d75f6460c4aa5","slug":"taj-mahal-re-sold-online-tickets-to-tourists-from-maharashtra-in-agra-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल पर ठगी: महाराष्ट्र के पर्यटकों को दुबारा बेच दिया ऑनलाइन टिकट, चेकिंग में पकड़े गए; तब हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल पर ठगी: महाराष्ट्र के पर्यटकों को दुबारा बेच दिया ऑनलाइन टिकट, चेकिंग में पकड़े गए; तब हुआ खुलासा
Tue, 06 Jun 2023 08:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 06 Jun 2023 08:56 AM IST
सार
ताजमहल पर ठगों का जाल है। अब महाराष्ट्र से आया पर्यटकों का दल ठगी की शिकार हुआ। ठगों ने इन पर्यटकों को ताज का ऑनलाइन टिकट दुबारा बेच दिया।
विज्ञापन
ताज महल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजमहल पर एक बार फिर लपकों ने पर्यटकों से धोखाधड़ी की। इस बार महाराष्ट्र से आए लोगों को ऑनलाइन टिकट दुबारा बेच दिया। कीमत भी ज्यादा वसूली। प्रवेश द्वार पर चेकिंग में मामला पकड़ा गया। दो लपकों पर पर्यटन थाने में केस दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें - पिता के मोबाइल में बेटी के अश्लील फोटो: मां ने पूछा तो सामने आया शर्मनाक सच; बोली- पापा ने किया इस तरह मजबूर
विज्ञापन
विज्ञापन
इस तरह हुई ठगी
एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि महाराष्ट्र के रायगढ़ से 50 सदस्यीय दल आगरा भ्रमण के लिए आया था। धांधूपुरा स्थित धर्मशाला में पर्यटक ठहरे थे। उनसे गाइड रिंकू ने संपर्क किया। कहा कि ताज की टिकट खिड़की पर लंबी लाइन है। टिकट मिलना आसान नहीं है। एक टिकट पर 15 रुपये कमीशन देने पर टिकट मिल जाएगा। इस पर पर्यटक सहमत हो गए। उसने बंटी से मिलवाया। बंटी ने ही उन्हें टिकट उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पिता के मोबाइल में बेटी के अश्लील फोटो: मां ने पूछा तो सामने आया शर्मनाक सच; बोली- पापा ने किया इस तरह मजबूर
विज्ञापन