फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj mahal Night View Ticket Experience beauty under moonlight from 5 to 9 October

चांदनी रात में करें ताज का दीदार: 5 से 9 अक्तूबर तक रात्रि में भी खुलेगा ताजमहल, ऐसे करें टिकट बुकिंग

Tue, 30 Sep 2025 08:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Sep 2025 08:10 AM IST
सार

चांदनी रात में ताजमहल का दीदार करना चाहते हैं, तो ये एक मौका है। ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है। 5 से 9 अक्तूबर के बीच लोगों को रात में ताज देखने का मौका मिल सकेगा।

विज्ञापन
Taj mahal Night View Ticket Experience beauty under moonlight from 5 to 9 October
चांदनी रात में ताज के दीदार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चांदनी रात में ताज के दीदार के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने नाइट व्यू स्कीम के तहत अक्तूबर महीने के टिकटों की बुकिंग के लिए विंडो खोल दी है। नाइट व्यू के पहले दिन के लिए निर्धारित 400 में से आधी से ज्यादा सीटें सोमवार को ही बुक हो गईं।
विज्ञापन


दरअसल, सात अक्तूबर को पूर्ण चांद (फुल मून) होगा। ऐसे में 5 से 9 अक्तूबर के बीच लोगों को रात में ताज देखने का मौका मिल सकेगा। सर्दियों में खराब मौसम, धुंध और कोहरे की वजह से चांद और ताज साथ दिखना मुश्किल रहता है। ऐसे में साफ मौसम के अनुमान के बीच अक्तूबर को साल का आखिरी ताज व्यू का मौका माना जा रहा है। यही वजह है कि अक्तूबर महीने की सीटों की बुकिंग में तेजी देखी जा रही है।
विज्ञापन


ऐसे कर सकते हैं बुकिंग
ताजमहल नाइट व्यू के टिकटों की बुकिंग के लिए ताजमहल डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर जाकर टिकट की बुकिंग की जा सकती है। रात आठ से 12 बजे के बीच आठ स्लॉट में आधे-आधे घंटे के लिए 50-50 लोगों की बुकिंग होगी। एक व्यक्ति का टिकट 510 व बच्चे के लिए 500 रुपये है। जरूरी दस्तावेज देकर ऑनलाइन माध्यम से ही टिकट बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी हुईं तैयारियां
ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि ताजमहल नाइट व्यू के लिए कड़ी सुरक्षा में लोगों को परिसर के अंदर ले जाया जाता है। निश्चित स्थान से ही तय समय में रात में ताज का दीदार कराया जाता है। अक्तूबर के नाइट व्यू के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed