फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal employees seen Amla filling in bags ASI ordered investigation

Taj Mahal: ताजमहल पर कर्मचारियों की करतूत, थैलों में भरते नजर आए...;  एएसआई ने दिए जांच के आदेश

Sat, 16 Dec 2023 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Dec 2023 10:05 AM IST
सार

ताजमहल के बागों में कर्मचारी द्वारा की जा रही करतूत का वीडियो वायरल हो रहा है। यहां कर्मचारी थैलों में आंवले भरते दिखे। इस मामले में एएसआई ने जांच के आदेश दिए हैं। 

 

विज्ञापन
Taj Mahal employees seen Amla filling in bags ASI ordered investigation
ताजमहल पर कर्मचारियों की करतूत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल पर  साप्ताहिक बंदी के दिन शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ताजमहल में काम करने वाले कर्मचारी ताज के उद्यान में लगे पेड़ों के आंवले थैलों में भरकर रिक्शे में कहीं ले जाते दिखे। वीडियो वायरल होने के बाद सवाल उठ रहे हैं। एएसआई का कहना है कि प्रकरण की जांच कराएंगे।
विज्ञापन


ताजमहल की देखभाल का जिम्मा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के हाथ में है। यहां रखरखाव से लेकर उनमें संचालित सभी गतिविधियां इसकी विभिन्न शाखाओं की देखरेख में संचालित होती हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ताजमहल के उद्यान में पेड़ों के नीचे से छह से ज्यादा कर्मचारी बड़े-बड़े थैलों में आंवले इकट्ठा कर रहे हैं। बाद में इन्हें रिक्शे में लादकर कहीं ले जाया जा रहा है। नियमानुसार ताजमहल परिसर के इन आंवले के पेड़ों का एएसआई की उद्यान शाखा ठेका उठाती है। जिसके बाद संबंधित फर्म को आंवले ले जाने का अधिकार है। अभी ठेका नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी होने के कारण ताजमहल सैलानियों के लिए बंद था। माना जा रहा है कि इसका लाभ उठा कुछ कर्मचारियों ने उद्यान में लगे आंवलों को बाहर पहुंचा दिया। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इनको स्टोर रूम में जमा कराया जाता है। शुक्रवार को क्या ऐसा हुआ, इस बारे में जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संरक्षण सहायक ताजमहल प्रिंस वाजपेई ने बताया कि प्रकरण की जांच कराएंगेअक्सर आंवले पेड़ों से नीचे गिर जाते हैं। वीडियो देखकर लग रहा है कि कर्मचारी पेड़ों के नीचे गिरे आंवले उठाकर रख रहे हैं। इन्हें स्टोर रूम में रखवा दिया जाता है। दो बार आंवले के लिए टेंडर जारी किए गए लेकिन एक भी आवेदक नहीं आया। तीसरी बार भी टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। फिर भी प्रकरण की जांच कराई जाएगी। - , 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed