{"_id":"607850f1eee88c61ea6b0a81","slug":"taj-mahal-closed-for-tourists-till-15th-may-due-to-coronavirus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की दूसरी लहर: ताजमहल समेत सभी स्मारकों पर फिर लगे ताले, 15 मई तक रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की दूसरी लहर: ताजमहल समेत सभी स्मारकों पर फिर लगे ताले, 15 मई तक रहेंगे बंद
Fri, 16 Apr 2021 08:58 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 16 Apr 2021 08:58 AM IST
सार
कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए एक बार फिर से ताजमहल समेत सभी स्मारक बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
taj mahal
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए ताजमहल समेत सभी स्मारक एक बार फिर से बंद कर दिए गए हैं। संस्कृति मंत्रालय ने गुरुवार शाम यह आदेश जारी कर दिया। इसके तहत ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत देशभर के सभी स्मारक 15 मई तक बंद रहेंगे। बता दें कि 2020 में ताजमहल कोरोना के कारण 188 दिन बंद रहा था।
विज्ञापन
आगरा में शुक्रवार से ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला, सिकंदरा, महताब बाग समेत स्मारकों पर फिर से ताले लग जाएंगे। देश के प्रमुख स्मारकों में कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, अजंता एलोरा की गुफाओं समेत 200 से ज्यादा ऐतिहासिक स्मारकों, पुरातत्व स्थलों और संग्रहालयों को भी बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना की महामारी के वर्तमान प्रकोप को देखते हुए @MinOfCultureGoI ने @ASIGoI के द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों को आगामी 15 मई तक बंद रखने का फ़ैसला किया है @PMOIndia @tourismgoi @incredibleindia pic.twitter.com/EZX2jNQI9V
विज्ञापन विज्ञापन— Prahlad Singh Patel (@prahladspatel) April 15, 2021
Trending Videos
कोरोना के कारण दूसरी बार बंद हुआ ताजमहल
कोरोना वायरस के कारण दूसरी बार ताजमहल बंद किया गया है। साल 2020 में 17 मार्च से 21 सितंबर तक ताजमहल समेत आगरा के सभी स्मारक बंद रहे थे। आगरा में पहली बार ताजमहल समेत सभी संरक्षित स्मारक इतने लंबे समय तक बंद रहे। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए फिर स्मारकों को बंद करने का आदेश जारी हो गया। ऐसे में आगरा के पर्यटन उद्योग से जुड़े चार लाख लोगों को फिर से रोजी-रोटी की चिंता सताने लगी है।
बुधवार को ताज पर महज 2706 सैलानी आए
बता दें कि जब से कोरोना संक्रमण बढ़ा है, तब से ताजमहल पर आने वाले पर्यटकों की संख्या बेहद कम हो गई थी। बुधवार को ताजमहल पर महज पर्यटक आए। मंगलवार को यह संख्या 2816 थी। महज दो सप्ताह के अंदर ही ताजमहल पर सैलानियों की संख्या 17 हजार से घटकर 2706 रह गई है। बुधवार को पूरे दिन ताज पर पर्यटक कम नजर आए। दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा।