{"_id":"624957a64769be1a7b3f877f","slug":"taj-mahal-and-other-monuments-tourist-decrease-due-to-temperature-increase-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल: तप रहा शहर, गर्मी ने किया बेहाल, आधी रह गई पर्यटकों की संख्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल: तप रहा शहर, गर्मी ने किया बेहाल, आधी रह गई पर्यटकों की संख्या
Sun, 03 Apr 2022 01:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:46 PM IST
सार
ताजनगरी आगरा में सूर्य देव की तपिश ने सभी को परेशान कर दिया है। आलम ये है कि सूबे में प्रयागराज के बाद दूसरे नंबर पर सबसे गर्म आगरा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन लू के आसार हैं।
विज्ञापन
तेज धूप और गर्मी से पर्यटक हुए परेशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में अप्रैल के महीने में कई सालों बाद ऐसी गर्मी देखने को मिली। शनिवार को आगरा प्रदेश में दूसरा गर्म शहर रहा। सूबे में सबसे गर्म प्रयागराज रहा, जहां पारा 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। आगरा में 41.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। महज एक दिन पहले ही तापमान 39 डिग्री पर आ गया था, पर 24 घंटे बाद ही दो डिग्री का उछाल आया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर सकते हैं।
शनिवार को दिन में पारा सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। नवरात्र के पहले ही दिन लू के थपेड़ों ने परेशान किया। सुबह मंदिरों में दर्शन करने पहुंची महिलाएं तेज धूप के कारण बेहाल हो गई।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में लू के थपेड़े चलते रहेंगे। तापमान में बढ़ोतरी के आसार बने रहेंगे। दिन में पारा 43 डिग्री तक पहुंच सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जाएगा।

| शहर | अधिकतम |
न्यूनतम |
| प्रयागराज | 41.4 | 21.7 |
| आगरा | 41.3 | 20.2 |
| सुल्तानपुर | 41 | 22.8 |
| झांसी | 40.9 | 20.9 |
| वाराणसी | 40.6 | 23.2 |
तेज गर्मी से कम हुए सैलानी
ताजमहल सहित अन्य स्मारकों पर तेज गर्मी का असर दिखाई दिया। दो अप्रैल को ताज पर 18142 पर्यटक पहुंचे, जबकि एक जनवरी को शुरू होने वाले नववर्ष पर 35 हजार पर्यटक ताज पर पहुंचे थे। तेज धूप के कारण दोपहर एक बजे से चार बजे तक पर्यटकों की संख्या कम रही। जो पर्यटक पहुंचे भी, वह नहर वाले पाथवे की जगह म्यूजियम की ओर पेड़ों की छांव से ढके पाथवे से निकले। 42 डिग्री के करीब पहुंचे तापमान के कारण लोग धूप से बचने को छाते लगाए दिखे।| स्मारक | पर्यटक |
| ताजमहल | 18142 |
| आगरा किला | 3864 |
| सिकंदरा | 456 |
| फतेहपुर सीकरी | 299 |
| एत्माद्दौला | 235 |
| महताब बाग | 184 |
| रामबाग | 70 |
| मरियम टूम | 25 |