फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Express engine fails at Bilochpura station in agra

बिल्लोचपुरा में ताज एक्सप्रेस का इंजन फेल, 'हमसफर' सहित आधा दर्जन ट्रेन प्रभावित

Sat, 01 Dec 2018 04:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 01 Dec 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
Taj Express engine fails at Bilochpura station in agra
बिल्लोचपुरी स्टेशन पर खड़ी ताज एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से आगरा कैंट जा रही ताज एक्सप्रेस का इंजन बिल्लोचपुरा स्टेशन पर फेल हो गया। इस कारण आगरा-दिल्ली रूट की छह गाड़ियां प्रभावित हुईं। काफी संख्या में यात्री बिल्लोचपुरा पर ही ट्रेन से उतर गए। तकरीबन डेढ़ घंटे बाद गाड़ी को दूसरा इंजन लगाकर आगरा कैंट रवाना किया जा सका। 
विज्ञापन


घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। ताज एक्सप्रेस रुनकता को पार करके बिल्लोचपुरा स्टेशन तक पहंची तभी गाड़ी के इंजन में तकनीकी खामी आ गई। लोको पायलट ने गाड़ी को वहीं रोक दिया। 
विज्ञापन


जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई। आगरा कैंट से इंजीनियरिंग टीम भेजी गई। उन्होंने प्रयास किया लेकिन खामी दुरुस्त नहीं हो सकी। ऐसे में दूसरा इंजन मंगवाया गया और गाड़ी आगे भेजी गई। 11:45 बजे तक गाड़ी बिल्लोचपुरा स्टेशन पर खड़ी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच हमसफर एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस, आद्या तूफान एक्सप्रेस, मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें एक से डेढ़ घंटे तक की देरी से आगरा कैंट पहुंच सकीं। आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक डॉ. संचित त्यागी ने बताया कि इंजन फेल होने से ताज एक्सप्रेस एक घंटे तक खड़ी रही। इससे तीन ट्रेनें प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed