फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj city will shine with the light of facade lights

Agra News: फसाड लाइटों की रोशनी से दमकेगी ताजनगरी

Sun, 19 Oct 2025 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 Oct 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Taj city will shine with the light of facade lights

विज्ञापन
आगरा। नगर निगम ने शहर को रंग-बिरंगी रोशनी से नहलाने की तैयारी कर ली है। शहर के प्रमुख चौराहों, रास्तों और ऐतिहासिक स्थलों को रंग-बिरंगी फसाड लाइटों से सजाया जा रहा है। इतना ही नहीं, सड़क किनारे लगे पेड़-पौधों पर भी आकर्षक लाइटें लगाई जा रही हैं, जिससे पूरा शहर मनमोहक रूप में दिखेगा।
नगर निगम के मुख्य अभियंता विद्युत और यांत्रिक अजय कुमार राम ने बताया कि पूरे शहर की विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। सभी प्रमुख स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था पर्याप्त रहे, इसके लिए विशेष टीमों को तैनात किया गया है। फतेहाबाद रोड स्थित फूल सैय्यद चौराहे को रंग बिरंगे छातों से सजाया गया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देशन में शहर को प्रकाश पर्व के अनुरूप सजाने का काम तेजी से जारी है। ताजमहल, फतेहाबाद रोड, एमजी रोड, बल्केश्वर, कमला नगर, संजय प्लेस और हाथी घाट जैसे प्रमुख स्थानों पर विशेष लाइटिंग इफेक्ट तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed