फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj cannot be seen with moon in agra

Taj Mahal: चांदनी रात में नहीं हो रहा ताज का दीदार, पर्यटकों ने की शिकायत

Tue, 07 Oct 2025 10:39 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 07 Oct 2025 10:39 PM IST
सार

मून व्यू के दौरान भी पर्यटकों को खराब मौसम की वजह से चांद और ताज साथ नहीं दिखे। लोगों ने इसकी शिकायत की। अधिकारी इस पर खराब माैसम का हवाला दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
Taj cannot be seen with moon in agra
ताजमहल - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पर्यटकों का दोगुना से ज्यादा रकम अदा कर चांदनी रात में ताज के दीदार का सपना खराब मौसम तोड़ रहा है। चांद की दूधिया रोशनी में सफेद संगमरमर का बना ताज न दिखने पर अब पर्यटक शिकायत कर रहे हैं। वहीं, शिकायतों की हो रही जांच में अफसर खराब मौसम का हवाला दे रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, हर महीने पूर्ण चांद के दो दिन पहले और दो दिन बाद तक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एएसआई ताजमहल की नाइट व्यू की बुकिंग करता है। एक टिकट की कीमत भारतीय वयस्क के लिए 510, विदेशी वयस्कों के लिए 750 और बच्चे के लिए 500 रुपये रखी गई है। पांच दिनों में हर दिन 50-50 लोगों के आठ बैच में अधिकतम 400 लोग चांद के दीदार कर सकते हैं। 
विज्ञापन


नाइट व्यू देखने तमिलनाडु से पहुंची डॉ. गायत्रीशिवा ने चांद और ताज साथ न दिखने पर पिछले महीने एएसआई निदेशक से शिकायत कर दी। मामले की जांच चल रही है। वहीं, इस 5 अक्तूबर से शुरू हुए मून व्यू के दौरान भी पर्यटकों को खराब मौसम की वजह से चांद और ताज साथ नहीं दिखे। लोगों ने इसकी भी मौखिक रूप से शिकायत की। ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेई ने बताया कि मौसम को लेकर एएसआई कोई अनुमान जारी नहीं करता। न ही बुकिंग का मौसम के अनुमान से लिंक है। मौसम की खराबी की वजह से होने वाली परेशानी का मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यू न दिखने पर नहीं होता रिफंड
नाइट व्यू की टिकट नॉन रिफंडेबल है। अगर नाइट व्यू के दाैरान ताज और चांद न दिखे तो भी टिकट का रिफंड नहीं मिलता। टिकट बुक करते समय भी मौसम खराब होेने पर रिफंड न होेने की जानकारी दी जाती है। अधिकारी कहते हैं कि लोगों को इन टिकटों को बुक करते समय मौसम का पूर्वानुमान जरूर देख लेना चाहिए।


आज भी सभी स्लॉट फुल, कल में बुकिंग जारी
ताज के नाइट व्यू के लिए बुधवार के सभी स्लॉट की कुल 400 सीटें बुक हैं। हालांकि बृहस्पतिवार को अंतिम दिन के लिए अभी टिकट उपलब्ध हैं। पर्यटक ताजमहल डॉट गव डॉट इन वेबसाइट पर बुकिंग करा सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed