{"_id":"5f1725bd8ebc3e63ad47e186","slug":"tahseel-mainpuri-news-agr451446335","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों के बस्तों के सामने हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों के बस्तों के सामने हुआ जलभराव
विज्ञापन
किशनी। तहसील परिसर में बरसात होने के बाद बस्तों के सामने हुए जलभराव से वकील परेशान हैं। वकीलों ने बस्तों के सामने ही प्रदर्शन कर एसडीएम से परिसर में मिट्टी का भराव कराने की मांग की है।
मंगलवार को तहासील परिसर में वकीलों, स्टाप बैंडरों, बैनामा लेखकों के बस्तों के सामने जलभराव हो गया। तहसील में पहुंचे वादकारियों, वकीलों, स्टांप बैंडरों और बैनामा लेखकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
तहसील की बाउंड्रीवाल के सहारे ही टिन शेड डालकर उन्होंने अपने बस्ते रखे हैं। बरसात का पानी भरने से तहसील परिसर में जलभराव हो गया। जलभराव का मुख्य वजह जल निकासी न हो पाना है। वकीलों का कहना है अगर मैदान में मिट्टी का भराव न हुआ तो बरसात में समस्या और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
एसडीएम और तहसीलदार से कई बार कहने के बाद भी मिट्टी का भराव नहीं कराया गया है। मंगलवार को परेशान वकीलों, स्टांप बैंडरों, बैनामा लेखकों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम से जलभराव की समस्या से निजात की मांग की। इस मौकेे पर विनय यादव, राजीव यादव, कुलदीप सक्सेना, नेत्रपाल सिंह, दिनेश यादव, प्रदीप पाल, चंद्रपाल, सरनाम सिंह, कृष्णा चौहान मौजूद रहे।