फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tableaux taken out with great pomp in Mahakal procession in Fatehabad Agra captivated hearts of people

Sawan Somwar 2024: फतेहाबाद में धूमधाम से निकाली गई महाकाल शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा लोगों का मन

Mon, 12 Aug 2024 09:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Aug 2024 09:40 PM IST
सार

Sawan Somwar 2024: आगरा के फतेहाबाद में महाकाल शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। 

विज्ञापन
tableaux taken out with great pomp in Mahakal procession in Fatehabad Agra captivated hearts of people
Sawan Somwar 2024: फतेहाबाद में धूमधाम से निकाली गई महाकाल शोभायात्रा - फोटो : संवाद

विस्तार

ताजनगरी आगरा के फतेहाबाद कस्बा में सोमवार की शाम द्वितीय महाकाल शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। सावन महीने के चौथे सोमवार को बैंड बाजा के साथ धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बाह रोड तिराहा से प्रारंभ हुई। इसमें भारी संख्या में शिव भक्त शामिल हुए।

विज्ञापन


महाकाल की शोभायात्रा कस्बा के मुख्य मार्गों सदर बाजार, गांधी चौक, अंबेडकर चौक से होती हुई बस स्टैंड स्थित चिन्ताहरण महादेव मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में भस्म लगाकर महाकाल के भक्त नृत्य करते रहे। 

विज्ञापन

आधा दर्जन मनोहारी झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। वहीं झांकियों में भगवान शंकर की झांकियां प्रमुख रहीं। फतेहाबाद कस्बा में शोभा यात्रा का लोगों ने जगह-जगह आरती उतारकर स्वागत किया। यह दूसरा मौका है जब फतेहाबाद में महाकाल के भक्तों ने विशाल महाकाल शोभायात्रा निकाली। 
 

यात्रा में प्रमुख रूप से किशन मोहनियां,कमल मोहनियां,रामू गोस्वामी ,मनीष ,विजय, गुलशन, डोंगर सिंह चौहान, अंकुर , अवकेश गोलश, प्रदीप मोहनियां ,संजय, अनिकेत आदि सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed