फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   T20 World Cup 2024: Sky colored with fireworks in Agra

T20 World Cup 2024 : आगरा में आतिशबाजी से रंगीन हुआ आकाश, युवा टोलियों ने देर रात तक मनाईं खुशियां

Sun, 30 Jun 2024 12:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 30 Jun 2024 12:31 AM IST
सार

लोगों ने आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर देर रात तक जश्न मनाया।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024: Sky colored with fireworks in Agra
जीत का जश्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टी-20 विश्वकप के सांसें थमा देने वाले फाइनल में भारत की शानदार जीत से प्रशंसक खुशी से झूम उठे। लोगों ने आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर देर रात तक जश्न मनाया। एमजी रोड, फतेहाबाद रोड, कमला नगर में तो युवाओं की टोलियां वाहनों से सड़कों पर जश्न मनाती नजर आईं। ढाबों व होटलों में दावतें भी दी गईं।

विज्ञापन


बारबाडोस के मैदान में क्रिकेट मैच शुरू होते ही रात 8 बजे से लोग टीवी सेटों और मोबाइल पर लाइव देखने के लिए बैठ गए। जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ा, मैच रोमांचक होता चला गया। एक बारगी भारत के पिछड़ने पर घरों में सन्नाटा पसर गया, लेकिन गेंदबाजों के कमाल से लोगों का उत्साह दोगुना हो गया। युवाओं ने जीत के बाद सदर बाजार, कमला नगर, सिकंदरा, शाहगंज, महर्षिपुरम, आवास विकास कॉलोनी में भी जश्न मनाया।
विज्ञापन


टीम स्प्रिट ने दिलाई जीत
क्रिकेट प्रशंसक शिशिर भगत ने कहा कि ऐसा मैच बरसों बाद देखने को मिला। इस जीत में टीम के हर खिलाड़ी ने योगदान दिया। टीम स्प्रिट ने जीत दिलाई।

यादगार रहा मैच
क्रिकेट कोच अतुल कुमार सोलंकी ने कहा कि यह यादगार फाइनल था। हर गेंद पर मैच बदल रहा था। भारतीय टीम ने बल्लेबाजी में शुरुआती झटकों के बाद जोरदार वापसी की। ऐसा ही गेंदबाजी में भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकले खुशी के आंसू
क्रिकेटर सनी ने कहा कि हर खिलाड़ी ने दमखम दिखाया और नतीजा जीत का आया। यह रोमांचक मैच था। घर में भारत की जीत के बाद खुशी के आंसू छलक आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed