{"_id":"294d87e486c33c0ecb4650ffdbd6e639","slug":"syrian-iraqy-irani-tourist-would-ban-in-agar-s-hotal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरिया, इराक, ईरानी पर्यटकों को अागरा में ‘नो एंट्री’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीरिया, इराक, ईरानी पर्यटकों को अागरा में ‘नो एंट्री’
अमित कुलश्रेष्ठ
Updated Tue, 20 Jan 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के 27 जनवरी को प्रस्तावित आगरा दौरे को लेकर सीरिया, इराक और ईरान के पर्यटकों पर सुरक्षा एजेंसियों की खास नजर रहेगी। होटलों को चेतावनी दी गई है कि वह इन तीनों देशों के सैलानियों को ओबामा के ताज दौरे तक अपने यहां न ठहराएं। साथ ही सी-फार्म जमा करते समय ब्रिटेन, अमेरिका और इजरायल के सैलानियों की लिस्ट तैयार कर देने के निर्देश दिए हैं। बता दें, सी-फार्म में होटलों द्वारा विदेशी पर्यटकों के पासपोर्ट नंबर सहित पूरा ब्योरा दर्ज किया जाता है और इसे 24 घंटे के अंदर एलआईयू कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है।
अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत दौरे के दौरान आतंकी खतरे के मिले इनपुट पर सुरक्षा एजेंसियां विशेष एहतियात बरत रही हैं। इसी क्रम में एलआईयू और पुलिस ने शहर के होटल संचालकों, प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वह दीदार ए ताज के लिए ओबामा के आने तक सीरिया, इराक और ईरान के पर्यटकों को होटलों में न ठहराएं। होटलों में किन देशों के सैलानी ठहर रहे हैं, इसका हर दिन का ब्योरा भी देना होगा। खासतौर पर अमेरिका, ब्रिटेन और इजरायल के सैलानियों की लिस्ट मांगी गई है। यह ब्योरा 9 जनवरी से मांगा है। होटल संचालक इस फरमान से परेशान हैं। दरअसल, पर्यटकों की बुकिंग पहले से हो जाती है। ऐसे में उन्हें ठहराने से इंकार करना आसान नहीं होगा।
बता दें, इस्लामिक स्टेट आफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) और अन्य आतंकी संगठनों के खिलाफ अमेरिकी अभियान को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अतिसंवेदनशील हैं। ओबामा की आगरा यात्रा से पहले आगरा प्रशासन एक उर्स में शिरकत करने आने वाले 100 पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा देने से इंकार करने की संस्तुति गृह मंत्रालय से पहले ही कर चुका है। वहीं, अमेरिका भी पाकिस्तान को किसी भी तरह के आतंकी हमले पर खामियाजा भुगतने की चेतावनी दे चुका है।