{"_id":"6a8bae405a22523d3b0b429a","slug":"swine-flu-alert-issued-in-agra-amid-rising-cases-in-delhi-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस फूले, सीने में दर्द या होंठ पड़ जाएं नीले: इन लक्षणों को अनदेखा न करें, ये हैं इस गंभीर बीमारी के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस फूले, सीने में दर्द या होंठ पड़ जाएं नीले: इन लक्षणों को अनदेखा न करें, ये हैं इस गंभीर बीमारी के संकेत
Mon, 24 Aug 2026 08:06 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगर
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 24 Aug 2026 08:06 AM IST
सार
दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने के बाद आगरा स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर इलाज और जांच की तैयारियां तेज कर दी हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और सीएचसी में सुविधाएं उपलब्ध हैं, जबकि अतिरिक्त आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में स्वाइन फ्लू के कई मरीज मिलने के बाद जिले में भी खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इलाज और जांच की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जल्द ही रिस्पांस टीमें भी बनाई जाएंगी।
प्रतिदिन आगरा से दिल्ली हजारों लोगों का आना-जाना होता है। स्वाइन फ्लू एक संक्रामक बीमारी है। ऐसे में दिल्ली से आने वाले लोगों के इसकी चपेट में आने का खतरा अधिक है। पिछले महीने यहां भी स्वाइन फ्लू का संदिग्ध मरीज मिला था।
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि स्वाइन फ्लू से घबराने की जरूरत नहीं है। एसएन मेडिकल काॅलेज, जिला अस्पताल और सभी सीएचसी पर इलाज की सुविधा है। अतिरिक्त आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एसएन की वायरोलॉजी लैब में जांच की सुविधा है। यहां आइसोलेशन वार्ड भी बना हुआ है।
विज्ञापन
ये हैं लक्षण
नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि स्वाइन फ्लू श्वसन संबंधी संक्रामक बीमारी है। संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से फैलती है। ठंड के साथ तेज बुखार, सूखी खांसी, गले में खराश और मांसपेशियों-सिर में दर्द और नाक बहना इसके शुरुआती लक्षण हैं। सांस फूलना, सीने में दर्द, होंठ नीले पड़ना और लगातार उल्टी होना गंभीर स्थिति है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।