फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   swine flu: 7 more sample send to delhi

स्वाइन फ्लू: सात और के सैंपल दिल्ली भेजे गए

Fri, 13 Feb 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 13 Feb 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के संदेह में गुरुवार को भी सात मरीजों के सैंपल जांच (पुष्टि) के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। इसमें एक जूनियर डाक्टर भी है। सभी को मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। अब तक 25 सैंपल भेजे जा चुके हैं। सात की रिपोर्ट आई जिनमें छह में स्वाइन फ्लू की पुष्टि लेकिन तब तक चले इलाज से ये सभी स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन


नए सामने ये मरीज लक्षणों के आधार पर स्वयं ही मेडिकल कालेज पहुंचे। उनके स्वाइन फ्लू का संदेह जताने पर डाक्टरों ने उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। इनमें कमला नगर का एक ढाई साल का बच्चा, जूनियर डाक्टर, सूर्य नगर की 62 वर्षीय महिला, ताजगंज के 40 वर्षीय व्यक्ति, कमला नगर के 27 वर्षीय युवक तो एक 35 साल की महिला और एटा का पांच वर्षीय बालक देर शाम को लाया गया। बताया जाता है कि दो मरीजों को सिर्फ वायरल था। उन्हें उनके आग्रह पर भर्ती किया गया। एसएन का जूनियर डाक्टर कई दिनों से भर्ती तीन बच्चों की देखरेख कर रहा था। गुरुवार को उसमें भी बुखार, खांसी, सिरदर्द जैसे लक्षण देखकर उसका सैंपल भी लिया गया। उसे अपने हॉस्टल से बाहर न निकलने की हिदायत भी दी गई है।
विज्ञापन


आइसोलेशन वार्ड में तैनात डा. आशीष गौतम ने बताया कि सभी मरीजों की हालत ठीक है। इसमें चार ए-वन और तीन बी-वन केटेगरी के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed