फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Swindled Out of six Lakhs by Foreign Friend on Facebook

फेसबुक पर दोस्ती पड़ गई भारी: विदेशी दोस्त बनकर ठगे छह लाख रुपये, पुलिस ने छह महीने बाद दर्ज की एफआईआर

Thu, 30 Apr 2026 10:16 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 30 Apr 2026 10:16 PM IST
सार

आरोपियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर पीड़ित से 6 लाख रुपये ले लिए। हर बार रकम वापस करने के बारे में बता दिया जाता। मगर खाते में रकम वापस नहीं आई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। मामले में छह महीने बाद प्राथमिकी लिखी गई।

विज्ञापन
Swindled Out of six Lakhs by Foreign Friend on Facebook
साइबर अपराधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के सेक्टर 1 निवासी राममोहन को साइबर अपराधियों ने फेसबुक पर दोस्ती कर ठगी का शिकार बना लिया। विदेश से भारत आने पर आयकर की जांच में फंसने के नाम पर 6 लाख रुपये ले लिए। वापस मांगने पर और रकम की मांग की जाने लगी। पीड़ित ने हार थककर पुलिस से शिकायत की। मगर पुलिस ने भी जांच के नाम पर 6 महीने निकाल दिए। मामले में बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन


राममोहन ने बताया कि वह फेसबुक चला रहे थे। तभी मैसेंजर पर एक व्यक्ति ने मैसेज किया। अपना नाम डाॅ. सेठी माैर्य बताया। कहा कि विदेश में रहता है। इस कारण दोनों में दोस्ती हो गई। मैसेंजर पर बात करने लगे। एक दिन उसने कहा कि वो भारत आना चाहता है। वह ताजमहल देखने भी आएगा। इसमें मदद कर देना। राममोहन ने हां बोल दिया।
विज्ञापन


 

24 सितंबर 2025 को एक काल आया। काल करने वाले ने कहा कि मुंबई एयरपोर्ट आपके दोस्त पहुंच गए हैं। उन्हें करेंसी बदलनी है। डा. सेठी ने भी बात की। 15 हजार रुपये की मांग की। आगरा आकर रकम देने का आश्वासन दिया। विश्वास करते हुए रकम एक खाते में जमा कर दी। अगले दिन फिर से काल किया। इस बार एक महिला ने बात की। उसने आयकर विभाग से बताया।

 

आयकर के नाम पर 75 हजार रुपये मांगे। रकम वापस लेने के लिए एक नया खाता भी खुलवाया। मगर रकम नहीं आई। बाद में 95 हजार रुपये और मांगे। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर 6 लाख रुपये ले लिए। हर बार रकम वापस करने के बारे में बता दिया जाता। मगर खाते में रकम वापस नहीं आई। जिस व्यक्ति ने बैंक मैनेजर बताया था, वो बात करने पर 6 लाख रुपये और मांग रहा है। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मगर 6 महीने बाद प्राथमिकी लिखी गई।

जांच के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी
मामला साइबर ठगी का है। पीड़ित ने दोस्ती के बाद रकम लेने का आरोप लगाया था। इस पर मामले में जांच की गई। इसमें साइबर ठगी का पता चला। इस पर आईटी एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। खातों की जानकारी जुटाई गई है। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। -सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed