{"_id":"5dca6d418ebc3e5b00302fcc","slug":"swift-desire-car-caught-fire-at-yamuna-express-way-driver-died-mathura-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसाः यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, जिंदा जल गया चांदी कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसाः यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, जिंदा जल गया चांदी कारोबारी
Tue, 12 Nov 2019 05:30 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 12 Nov 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
चांदी कारोबारी की फाइल फोटो और जलती हुई कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक कार में अचानक आग लग गई। आग के बाद चालक कार से निकलने में नाकाम रहा। जिन्दा जलकर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने जले हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की पहचान आगरा निवासी चांदी कारोबारी टीकम सिंह के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें: चांदनी रात में ताजमहल के दीदार को अब नहीं पड़ेगा जेब पर बोझ, महज बीस रुपये का टिकट, जानिए कैसे
यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को स्विफ्ट डिजायर कार आगरा से मथुरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसमें माइलस्टोन 140 के निकट अचानक धुआ निकलने लगा। बताया गया है कि देखते ही देखते कार से आग की तेज लपटें निकलने लगी। कार में लगी आग में चालक फंस गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: इतिहासः दादा ने बनवाई बाबरी मस्जिद, तो पोते ने चलवाया श्रीराम का सिक्का
इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक कार सवार की मौत हो चुकी थी।
ये भी पढ़ें: मायावती की कार्रवाई जारी, सुहागनगरी से बसपा जिलाध्यक्ष सहित इन नेताओं को किया
कार में सवार युवक की पहचान 12ए, कालिंद्री विहार टीकम सिंह पुत्र मथुरा प्रसाद के रूप में की गई है। कार संख्या UP 80 D Z 0497 है। सूचना पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे की टीम ने कार चालक का शव पोस्टमार्टम गृह भेजा है। बताया गया है कि कार सवार टीकम सिंह चांदी कारोबारी हैं और आगरा से मथुरा अपने कारोबार के संबंध में जा रहे थे।