फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mayawati expelled Bsp District President and Other Leaders From Party Firozabad

मायावती की कार्रवाई जारी, सुहागनगरी से बसपा जिलाध्यक्ष सहित इन नेताओं को किया निष्कासित

Tue, 12 Nov 2019 12:28 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 12 Nov 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
Mayawati expelled Bsp District President and Other Leaders From Party Firozabad
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर पार्टी ने जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार वरुण, जोन इंचार्ज डॉ. ज्ञान सिंह व मैनपुरी जिले के जोन इंचार्ज रहे मुरारीलाल पेशकार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन


तीनों पर अनुशासनहीनता का आरोप है। बसपा के जिला प्रभारी अनिल कुमार भाटिया के अनुसार कार्यवाही के बाद नए जिलाध्यक्ष की कमान मुकेश कुमार उर्फ टीटू प्रधान को सौंपी गई है। 
विज्ञापन


बसपा अपने संगठन में व्यापक बदलाव करने में जुटी है। पार्टी की मुखिया मायावती ने पिछले दिनों लखनऊ में आयोजित बैठक में कई पदों को खत्म कर दिया। साथ ही पार्टी ने अनुशासनहीनता करने वालों पर चाबुक चलाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

रविवार को जहां पार्टी ने फिरोजाबाद जिले की टूंडला विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाए गए सुनील कुमार चित्तौड़ को बाहर का रास्ता दिखाया था। वहीं, सोमवार को पार्टी मुखिया ने फिरोजाबाद जिले के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार वरुण सहित तीन नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 

बसपा के जिला प्रभारी अनिल कुमार भाटिया ने बताया बसपा के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार वरुण, जिला जोन इंचार्ज फिरोजाबाद ज्ञान सिंह, पूर्व जिला जोन इंचार्ज मैनपुरी मुरारीलाल पेशकार को पार्टी में अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण निष्कासित कर दिया है।

पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तीनों को पूर्व में कई बार चेतावनी भी जारी की गई थी लेकिन उन्होंने अपनी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं किया। जिसकी वजह से पार्टी हित में इन्हें निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही पार्टी के नए जिलाध्यक्ष की कमान मुकेश कुमार उर्फ टीटू् प्रधान को सौंपी गई है। 
 

बोले-निष्कासित नेता
मायावती हमारी नेता हैं और आगे भी रहेंगी। उनका जो आदेश होगा वह हमें मान्य है। कुछ लोगों ने उनके व हमारे बीच गलतफहमी पैदा की हैं वह समय रहते दूर हो जाएंगी। -डॉ. ज्ञान सिंह 

बहन जी का जो आदेश है वह हमें सर्वमान्य है। कुछ लोग हमारे बीच गलतफहमी पैदा करके पार्टी में ही गुटबंदी कर रहे हैं। समय आने पर सब ठीक हो जाएगा। -ब्रजेश कुमार वरुण 

मैंने तो 2016 में बसपा को छोड़ दिया था। बिना वजह पार्टी से नाम जोड़कर इस तरह के बयान जारी करके हमारा अपमान किया जा रहा है। हमारे निकालने से ही पार्टी मजबूत हो, इसके लिए बहनजी को बधाई। -मुरारी सिंह पेशकार 
 

पार्टी हाईकमान की जिम्मेदारी पूरी कर्मठता से निभाऊंगा : टीटू 
नवनियुक्त बसपा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार उर्फ टीटू प्रधान ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो जिम्मेदारी दी है उसका मैं पूरी कर्मठता से पालन करूंगा। पार्टी हाईकमान की निर्देश के अनुसार जिले में संगठन को खड़ा करके मजबूती प्रदान की जाएगी।

टूंडला विधानसभा का उपचुनाव हो या फिर भी 2022 में होने वाली विधानसभा चुनाव पार्टी मजबूती के साथ उतरेगी। पार्टी से सभी वर्गों को जोड़ने का काम किया जाएगा। 

बसपा में अनुशासनहीनता पर कार्रवाई करने अक्सर होती रही है। पार्टी के मंडल, जोन इंचार्ज तक को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। जिले में पहले भी कई नेताओं पर कार्रवाई की गई। लेकिन बाद में उन्हें ही जिम्मेदारी सौंपी गई। जिन पर कार्रवाई होती है वही पुन: दायित्व संभाले नजर आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed