फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sweden girlfriend came to etah marry Indian boyfriend with full rituals

स्वीडन वाली गर्लफ्रेंड पवन की बनी दुल्हनिया: 10 साल तक चला फेसबुक पर इश्क, अब भारत आकर की विधिवत शादी

Sat, 28 Jan 2023 09:06 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 28 Jan 2023 09:06 AM IST
सार

पवन ने बताया कि मेरे और क्रिस्टन के परिवार वालों को इस शादी से कोई आपत्ति नहीं है। सभी की सहमति से शादी हो रही है।

विज्ञापन
Sweden girlfriend came to etah marry Indian boyfriend with full rituals
स्वीडन वाली गर्लफ्रेंड से पवन ने की शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्यार कोई देश-दुनिया की सरहदें नहीं रोक पातीं। स्वीडन से चलकर एक युवती शुक्रवार को एटा के अवागढ़ पहुंची। यहां के रहने वाले युवक से उसका दस साल से फेसबुक पर प्यार चल रहा था। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज के साथ पारंपरिक रूप से विवाह किया।

विज्ञापन

कस्बा अवागढ़ के जलेसर रोड निवासी गीतम सिंह मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का कार्य करते हैं। उनके पुत्र पवन बीटेक कर देहरादून में नौकरी करने लगे। फेसबुक के जरिये स्वीडन की क्रिस्टन लिवर्ट उनके संपर्क में आईं। दोनों की फेसबुक मित्रता कुछ दिनों बाद प्यार में बदल गई।

विज्ञापन


दोनों की फोन कॉल और वीडियो कॉल के जरिये बातचीत होने लगी। करीब एक साल पहले क्रिस्टन आगरा में आई, जहां जाकर पवन उससे मिले। दोनों ने प्यार की निशान ताजमहल को साथ में देखा। इसके साथ ही शादी करने का फैसला भी कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हल्दी मेहंदी सब हुईं रस्में

पवन ने बताया कि मेरे और क्रिस्टन के परिवार वालों को इस शादी से कोई आपत्ति नहीं है। सभी की सहमति से शादी हो रही है। वैवाहिक कार्यक्त्रम को लेकर शुक्रवार को सुबह से ही पवन के घर में खुशियां छाई हुई थीं।

हल्दी, मंडप आदि का कार्यक्रम शाम तक कर लिया गया। क्रिस्टन फ्लाइट से पहले आगरा पहुंचे। देर शाम अवागढ़ में आ गई। यहां जलेसर रोड स्थित प्रेमादेवी स्कूल में दोनों का विवाह कार्यक्त्रम कराया गया।

पिता गीतम सिंह ने बताया कि बच्चों की खुशी में ही हमारी खुशी है। हम पूरी तरह से इस शादी से सहमत हैं। उधर, विदेश से आई दुल्हन की खबर पूरे कस्बे में फैल गई। दुल्हन और अनोखी शादी को देखने के लिए तमाम लोग वहां पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed