{"_id":"5d46fe768ebc3e6cc768afd6","slug":"swatantra-dev-singh-statement-on-jammu-and-kashmir-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर मसले पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, आतंकियों को नहीं रहने दिया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर मसले पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, आतंकियों को नहीं रहने दिया जाएगा
Mon, 05 Aug 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 05 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कश्मीर में अब आतंकियों के लिए कोई जगह नहीं है। यह भूमि आतंकियों की नहीं, आम कश्मीरियों की है। केंद्र की मोदी सरकार इसी दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मथुरा जनपद पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह का अलीगढ़ के रास्ते जनपद सीमा क्षेत्र बिचपुरी के निकट पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। शाम चार बजे ही पार्टी के कार्यकर्ता नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए यहां पहुंच गए थे।
ढोल नगाड़ों के कैबिनेट मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत किया गया। इसके बाद उनके काफिले का कस्बा राया में भी स्वागत किया। यहां उन्होंने रोडवेज बस स्टैंड को भी देखा। इस दौरान उन्होंने उन्नाव रेप के आरोपी विधायक के सवाल पर कहा कि भाजपा में ऐसे लोगों के लिए जगह नहीं है।

दागी किसी भी प्रकार का हो, पार्टी से बाहर किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किये। इसके बाद यहां निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। राया में स्वागत करने वालों में पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, अनूप सौलंकी, रामवीर सिंह, मनोज उपाध्याय, मुकेश पाठक, ललित मोहन गुप्ता, राकेश बंसल, गौरव बंसल आदि शामिल रहे।