फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   swamit yojna

स्वामित्व योजना बनेगी ग्रामीणों को वरदान

Fri, 12 Jun 2020 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
swamit yojna
कासगंज। केंद्र सरकार ने ग्रामीणों को आवास एवं आवासीय भूमि का मालिकाना हक देने के लिए स्वामित्व योजना लागू की है। इससे ग्राम पंचायतों में बने भवनों, आवासीय भूमि का सर्वे हो सकेगा। शासन से मिले निर्देश के बाद जिला पंचायत राज विभाग ने इस योजना को क्रियान्वयन में लाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं ।
विज्ञापन

अभी तक शासन प्रशासन के पास ग्राम पंचायत में सरकारी एवं कृषि योग्य भूमि आदि का ही ब्योरा संग्रहित है। ग्राम पंचायतों में बने मकानों एवं आवासीय भूमि का कोई भी रिकॉर्ड नहीं बना है। इससे ग्राम पंचायतों में अक्सर विवाद होते रहते हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए ही शासन ने स्वामित्व योजना लागू की है। इसके तहत ग्राम पंचायतों में बने भवनों या आवास के लिए चयनित भूमि का रिकॉर्ड तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

इस काम को करने के लिए विभाग ड्रोन कैमरे की सहायता लेगा। हवाई सर्वे के माध्यम से ग्राम पंचायतों में बने भवनों का सर्वे होगा। राजस्व एवं जिला पंचायत राज विभाग मिलकर इस कार्य को करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे से पहले चूना डालकर होगा चिन्हांकन
ग्राम पंचायतों के आबादी क्षेत्र का सर्वे कराने से पहले चूना डालकर चिन्हांकन किया जाएगा। इस कार्य को लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव मिलकर करेंगे आबादी क्षेत्र का एक नक्शा तैयार होगा जिस ग्रामीण का संपत्ति पर दावा साबित होगा उसे आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराए जाएंगे।

सरकार के की ओर से लागू की गई स्वामित्व योजना को अमल में लाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द ही सर्वे का काम शुरू होगा। -शहनाज अंसारी, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed