फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Swami Ashutoshanand Giri becomes the new Peethadhishwar of Varaha Temple Soronji

Agra News: स्वामी आशुतोषानंद गिरि बने वराह मंदिर सोरोंजी के नए पीठाधीश्वर

Fri, 03 May 2024 12:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 03 May 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Swami Ashutoshanand Giri becomes the new Peethadhishwar of Varaha Temple Soronji
सोरोंजी। कैलाश आश्रम चेरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा बनारस में षोडशी भंडारा एवं संत समागम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें देश भर आए संतों ने दिवंगत स्वामी रामचंद्र गिरि को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके उत्तराधिकारी स्वामी आशुतोषानंद गिरि महाराज को पगड़ी पहनाकर कैलाश पीठ बनारस एवं वराह मंदिर सोरोंजी का पीठाधीश्वर बनाया। बता दें कि निरंजनी अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर, कैलाश पीठ बनारस व वराह मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी रामचंद्र गिरिका 104 वर्ष की अवस्था में 14 अप्रैल को देहावसान हो गया था। पीठाधीश्वर बनने के बाद स्वामी आशुतोषानंद महाराज ने कहा कि जग जगदीश का होता है। ईश्वरीय कृपा से किसी न किसी रूप में लोग आकर मिलते रहते हैं और कार्य अबाध गति से होता रहता है। कार्यक्रम में तीर्थनगरी के पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, स्वामी अनंतानंद महाराज, स्वामी राघवानंद महाराज, स्वामी बिदेहानंद महाराज, स्वामी दिव्यानंद, स्वामी शाश्वत आनंद, स्वामी अजीतानंद आदि मौजूद उपस्थित रहे।पीएम मोदी ने भी भेजा शोक पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed