फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Suspicion of 144 sacks of DAP being released

Agra News: 144 बोरे डीएपी के निकली होने का संदेह

Wed, 23 Oct 2024 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 23 Oct 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Suspicion of 144 sacks of DAP being released
कासगंज। जिला कृषि अधिकारी द्वारा 16 अक्तूबर को की गई छापे की कार्रवाई के दौरान सिढ़पुरा के मगथरा में अवैध रूप से संदिग्ध डीएपी का भंडारण मिला। इसके नकली होने के शक पर नमूने लेकर लैब को भेजा गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी ने गोदाम स्वामी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कराई है। डीएपी की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र ने टीम के साथ सिढ़पुरा क्षेत्र में मगथरा में 16 अक्तूबर को छापे कार्रवाई की थी। मगथरा में संतोष के गोदाम को खुलवा देखा गया तो उसमें डीएपी के बैग रखे मिले। पूछताछ के दौरान संतोष इस बारे में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका और न ही कोई अभिलेख दिखा सका।
विज्ञापन

टीम ने गोदाम से 144 डीएपी के बैग जब्त कर लिए। संतोष ने बताया कि दुकान उसके चचिया ससुर मुनेश निवासी ग्राम गंगापुर फिरोजाबाद के नाम से है। जिला कृषि अधिकारी ने सभी बैग पास में ही एक गोदाम में रखवाकर सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed