{"_id":"5efe1e128ebc3e42f66d7ed6","slug":"suspend-kasganj-news-agr448763849","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक के अनुसार अतिरिक्त कक्ष का निर्माण ना मिलने पर प्रधानाचार्य निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक के अनुसार अतिरिक्त कक्ष का निर्माण ना मिलने पर प्रधानाचार्य निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अमापुर विकास क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितताओं के मामले सामने आने पर धोरी विद्यालय की प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा बंद मिले 3 तीन विद्यालयों के शिक्षकों के वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी अंजलि अग्रवाल प्राथमिक विद्यालय धोरी का निरीक्षण करने पहुंची। इस विद्यालय में अतरिक्त कक्ष के निर्माण को 3 लाख 75 हजार रुपये की धनराशि दी गई थी। इससे करवाया गया निर्माण मानक के अनुसार नहीं मिला। इस पर प्रधानाचार्य कीर्ति को निलंबित कर दिया।
प्राथमिक विद्यालय यादगार पुर में शिक्षिका सुमन कुमारी तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय यादगारपुर में शिक्षिका गीता रानी अनुपस्थित मिली। उनके वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय नादरमई, प्राथमिक विद्यालय बरसौड़ा, प्राथमिक विद्यालय शेरपुर बंद मिले।
विज्ञापन
इन विद्यालयों में तैनात शिक्षक शिक्षिकाओं के भी वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा शिक्षक नियमित विद्यालय पहुंचकर लंबित कार्यों को पूरा कराएं। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। लापरवाही बरतने वाले शिक्षक बख्शे नहीं जाएंगे।