{"_id":"682175b7b08c4aacb50b639f","slug":"suspects-were-kept-under-surveillance-in-taj-and-air-force-area-hotels-were-also-inspected-2025-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"India-Pak Conflict: ताज और एयरफोर्स एरिया में संदिग्धों पर रखी गई नजर, होटलों की भी कराई गई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
India-Pak Conflict: ताज और एयरफोर्स एरिया में संदिग्धों पर रखी गई नजर, होटलों की भी कराई गई जांच
Mon, 12 May 2025 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 12 May 2025 09:44 AM IST
सार
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। इसके बाद आगरा में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी हुए हैं। ताज और एयरफोर्स एरिया में संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। होटलों में भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
ताजमहल पर बढ़ाई गई सुरक्षा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए ताजमहल में भी सार्क देशों से आने वाले सैलानियों की भी खास चेकिंग की जी रही है। एयरफोर्स एरिया में पुलिस ड्यूटियां लगाई गई हैं। यहां आसपास रोजाना गश्त और संदिग्धों की चेकिंग हो रही है।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि एयरफोर्स एरिया में अर्जुन नगर, टाटा गेट इलाकों में खास निगरानी की जा रही है। संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है। शाहगंज में पिछले दिनों संदिग्ध पकड़ा था, लेकिन जांच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली। अनावश्यक रूप से सैन्य इलाकों के आसपास घूमने वाले लोगों की भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीपी ने बताया कि रविवार की शाम को भी होटलों, ताजमहल के आसपास और सैन्य इलाकों में गश्त की गई। वाहनों की चेकिंग की गई। कई वाहनों को सीज किया गया है। डीसीपी ने बताया कि इन इलाकों में एसीपी को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।