फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Suspects roaming at night will not be able to roam freely, details will be recorded in the police register.

Agra News: रात में घूमने वाले संदिग्ध नहीं घूम सकेंगे बेरोक-टोक, पुलिस रजिस्टर में दर्ज होगा ब्योरा

Tue, 04 Nov 2025 07:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 04 Nov 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
Suspects roaming at night will not be able to roam freely, details will be recorded in the police register.
खास खबर
विज्ञापन


सबहेड: अपर पुलिस अधीक्षक ने जिले में लागू की रोक-टोक रजिस्टर की नई पहल
क्रासर
-रात में घूमने वाले संदिग्धों के नाम-पते दर्ज करेगी पेट्रोलिंग पुलिस
-गश्त के दौरान संदिग्धों के फोटो खींचकर रखा जाएगा सुरक्षित
अभिनव रस्तोगी
कासगंज। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जिले की पुलिस ने अनूठी पहल शुरू की है। क्राइम कंट्रोल के लिए रोक-टोक रजिस्टर व्यवस्था को लागू किया गया है। इसके तहत रात में गश्त करने वाले पुलिसकर्मी, संदिग्ध व्यक्तियों का रिकॉर्ड मौके पर ही तैयार करेंगे। रोक-टोक रजिस्टर में ऐसे संदिग्धों के नाम-पते दर्ज किए जाएंगे। साथ ही उनकी फोटो भी संबंधित क्षेत्र की गश्ती पुलिस अपने मोबाइल में सुरक्षित रखेगी। नई व्यवस्था, रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अपराध करने वालों पर नकेल कसने में सहायक होगी।

एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि रात में गश्त करने वाले सभी पुलिस कर्मियों और मोबाइल पार्टियों को एक रोक-टोक रजिस्टर दिया जा रहा है। रात के समय सड़कों, चौराहों और सुनसान इलाकों में घूमते पाए जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर, उनसे गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिसकर्मी संदिग्ध व्यक्ति का नाम, पूरा पता और मोबाइल नंबर इस रजिस्टर में दर्ज करेंगे। यदि व्यक्ति किसी वाहन से है तो वाहन का नंबर और विवरण भी रिकॉर्ड किया जाएगा। रिकॉर्ड दर्ज करने के साथ ही पुलिसकर्मी अपने मोबाइल फोन से उस व्यक्ति की फोटो खींचकर सुरक्षित रखेंगे। एएसपी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य अनावश्यक रूप से किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि उन लोगों का डेटाबेस तैयार करना है जो रात में बिना किसी ठोस कारण के घूमते पाए जाते हैं। यदि भविष्य में क्षेत्र में कोई अपराध होता है तो पुलिस के पास इस रजिस्टर से एक त्वरित संदिग्धों की सूची उपलब्ध होगी, जिससे अपराधियों तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

यह रजिस्टर एक तरह से अपराधियों के लिए चेतावनी का काम करेगा कि पुलिस की नजर अब रात के हर मूवमेंट पर है। पेट्रोलिंग टीम रजिस्टर में जिन संदिग्धों की एंट्री करेगी। उसकी समय-समय पर मॉनीटरिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशील कुमार, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed