फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Suspected corona patient dies in district hospital etah

जिला अस्पताल में कोरोना संदिग्ध की मौत, दोपहर तक आइसोलेशन वार्ड में रखा रहा शव

Tue, 16 Jun 2020 05:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Jun 2020 05:05 PM IST
सार

  • सीएमओ ने कहा- संदिग्ध मरीज सांस रोग से ग्रस्त था।
  • मरीज का सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। 

विज्ञापन
Suspected corona patient dies in district hospital etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में मंगलवार की सुबह एक कोरोना संदिग्ध की मौत हो गई। दोपहर तक मृतक का शव आइसोलेशन वार्ड में ही रखा रहा। मामले में उच्चाधिकारियों से बात कर अस्पताल प्रशासन ने शव को सैनिटाइज कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला पीपल अड्डा निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति सांस और खांसी से पीड़ित था। उसका इलाज शहर के एक नर्सिंग होम से चल रहा था। 13 जून को हालत बिगड़ने पर नर्सिंग होम के चिकित्सक ने कोरोना के लक्षण बताकर उसे जिला अस्पताल भेज दिया। उसको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने के बाद सैंपल कोरोना जांच के लिए अलीगढ़ भेजा गया। 
विज्ञापन



सोमवार की रात मरीज की हालत बिगड़ गई। उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। चिकित्सकों ने उसका उपचार किया, लेकिन मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग ने उसकी मौत की सूचना परिजनों को दी। दोपहर तक मरीज के शव को लेकर अधिकारियों में विचार-विमर्श चलता रहा। इस दौरान उसका शव वार्ड में ही रखा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड में चिल्लाते रहे मरीज

आइसोलेशन वार्ड में 10 संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। व्यक्ति की मौत के बाद वार्ड में भर्ती अन्य मरीज शव को हटाने को लेकर चिल्लाते रहे, लेकिन किसी अस्पताल कर्मी ने उनकी ओर ध्यान नहीं दिया।

शोपीस बने वेंटिलेटर

जिला अस्पताल में बीते दिनों कोरोना वायरस से ग्रसित व संदिग्ध मरीजों के लिए वेंटिलेटर लगाए गए हैं, लेकिन मंगलवार को संदिग्ध की मौत हो गई। उसको वेंटिलेटर पर नहीं ले जाया गया। वार्ड में भर्ती अन्य संदिग्धों ने बताया कि समय से संदिग्ध को वेंटिलेटर मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी।

सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में एक संदिग्ध मरीज की मौत हो गई है। वो सांस रोग से पीड़ित था। शव को सैनिटाइज कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। उसकी जांच रिपोर्ट आना बाकी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed