{"_id":"651c4d982899187f7605d757","slug":"survey-started-for-roadways-bus-operation-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-5406-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रोडवेज बस संचालन के लिए सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रोडवेज बस संचालन के लिए सर्वे शुरू
विज्ञापन
रोडवेज बस संचालन के लिए सर्वे शुरू
मैनपुरी/किशनी। अमर उजाला की खबर का असर हुआ है। देहात तक रोडवेज की बसें चलाने के लिए परिवहन विभाग ने सर्वे शुरू करा दिया है। देहात के बड़े गांवों को तहसील व जिला मुख्यालय तक जोडऩे के लिए रोडवेज की बसें चलाने की योजना है।
देहात के मार्गेां पर रोडवेज बस संचालन नहीं होने की खबरें अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की हैं। इसके बाद मैनपुरी डिपो के एआरएम संजीव कुमार के निर्देश पर संचालन प्रभारी अनुज कुमार दुबे, टीआई गिरीश चौहान, कार्यालय सहायक शिवकुमार की टीम ने मंगलवार को किशनी पहुंचकर दूरदराज के बड़े गांवों के बारे में लोगों से जानकारी ली। टीम ने किशनी से नैगवां तक, नैगवां तिराहे से महिगवां, मुडौसी, ढढोंस होते हुए कुसमरा तक व किशनी से रठेह होते हुए सींगपुर तक मार्ग का सर्वे किया।
संचालन प्रभारी ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा के तहत अधिकारियों के निर्देश पर परिवहन संभावना (टोह) तलाशने के लिए भेजा गया है। संभावना है कि 40 या 28 सीटर छोटी बसें दूरदराज के बड़े गांवों से चलकर तहसील व जिला मुख्यालय तक पहुंचेगी।