फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Survey should be done for 100% water flow in old Ganga- MP

बूढ़ी गंगा में शतत जलप्रवाह के लिए कराया जाए सर्वेक्षण- सांसद

Tue, 12 Apr 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Survey should be done for 100% water flow in old Ganga- MP
कासगंज कलक्ट्रेट में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में सांसद राजवीर सिंह, विधायकग? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में सांसद राजवीर सिंह ने जल संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने बूढ़ी गंगा में सतत जल प्रवाह के लिए सर्वेक्षण कराने एवं नहरों से जोड़ने की संभावना तलाशने के निर्देश दिए हैं। जल संरक्षण के लिए मनरेगा से 75 नए तालाबों का निर्माण कराए जाने और पूर्व में बने तालाबों को क्रियाशील करने के लिए कहा है। उन्होंने जोर दिया कि गांव में जल निकासी के उचित प्रबंध हों और तालाबों तक यह पानी पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि अधिकारी केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाएं। ब्लॉक पटियाली क्षेत्र के सिढ़पुरा से नरदौली एवं बहोरा से नरदौली मार्ग का अनुरक्षण कार्य जुगेंद्र सिंह एंड कंपनी द्वारा पूरा न किए जाने पर उन्होंने फर्म के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सांसद ने समीक्षा में पाया कि प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना में 30.66 प्रतिशत ऐसे लाभार्थी परिवार हैं, जिनका गोल्डन कार्ड नहीं बना है। गोल्डन कार्ड तेजी से बनाने के निर्देश दिए। डीएम हर्षिता माथुर और सीडीओ तेज प्रताप मिश्र ने विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद को बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत घर-घर जल योजना के क्रियान्वयन के लिए 391 ग्राम पंचायतों में से 346 ग्राम पंचायतों में योजना के लिए भूमि प्राप्त हो चुकी है। 45 ग्रामों में भूमि प्राप्त करने के प्रयास जारी हैं। 65 नलकूपों का कार्य पूर्ण हो गया है।
बैठक में विधायक पटियाली नादिरा सुलतान, एमएलसी मानवेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी, संयुक्त विकास आयुक्त सर्वेश चंद्र यादव, पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे अधिकारी उपस्थित रहे।
विद्युत विभाग की अनियमितताओं पर जताई नाराजगी
विद्युत विभाग द्वारा अधिक धनराशि के बिल वसूली की शिकायतों पर विधायक सदर देेवेंद्र राजपूत ने आपत्ति की। उन्होंने बताया कि एक मुर्गी पालन केंद्र का साढ़े तीन लाख रुपये का बिल भेजा गया जो गलत है। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। विधायक अमांपुर हरिओम वर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार ही नलकूपों के कनेक्शनों से रियायती बिल लिया जाए। इस संबंध में सांसद राजवीर सिंह ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि 15 दिन के अंदर व्यवस्थाओं में सुधार लाकर अवगत कराएं।

एडीएम करेंगे शहरी आवास आवंटन की जांच
बिलराम और सहावर में डूडा द्वारा शहरी आवास आवंटन में अनियमितताओं की शिकायतों पर सांसद गंभीर नजर आए। उन्होंने कहा कि शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जांच का जिम्मा अपर जिलाधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed