{"_id":"6079d60f8ebc3e24566155ab","slug":"surveillance-and-swat-team-in-search-of-clues-mainpuri-news-agr488866353","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुराग तलाशने में जुटी सर्विलांस और स्वाट टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुराग तलाशने में जुटी सर्विलांस और स्वाट टीम
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव ललूपुर के बीडीसी प्रत्याशी हत्याकांड के खुलासे के लिए स्वाट और सर्विलांस की टीम दिन-रात सुराग तलाशने में जुटी हैं। एसपी द्वारा गठित चार टीमें लगातार काम में जुटी हैं। हालांकि अज्ञात में दर्ज कराए गए इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लग सका है।
गांव ललूपुर निवासी 65 वर्षीय राकेश लोधी इस बार क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे थे। बुधवार की शाम वह घर से वोट मांगने की बात कह कर निकले थे लेकिन रातभर वह घर नहीं लौटे थे। बृहस्पतिवार की सुबह उनका शव गांव निवासी सर्वेश के खेत में पड़ा मिला था। उनकी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई थी। वहीं सीने व पेट पर भी वार किए गए थे।
घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही एसपी अविनाश पांडेय ने खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया था। शुक्रवार को स्वाट टीम प्रभारी आरएन यादव व सर्विलांस प्रभारी जोगेंद्र सिंह टीमों के साथ खुलासे के प्रयास में जुटे नजर आए। सभी प्रत्याशियों से भी बातचीत की गई। वहीं पुलिस ने संदिग्ध नजर आए लोगों से भी पूछताछ की। सीओ सिटी अभय नरायण राय का कहना है कि जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।