फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Supreme Court permission to Indian Oil Corporation to build four tanks in petition

UP: सुप्रीम कोर्ट ने दी मथुरा रिफाइनरी को चार टैंक बनाने की मंजूरी, जानें कितनी होगी क्षमता

Tue, 08 Aug 2023 01:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Aug 2023 01:07 PM IST
सार

मथुरा रिफाइनरी में 5000 किलोलीटर क्षमता के पेट्रोल के दो स्टोरेज टैंक, बायो डीजल के 600 किलोलीटर वाले बनेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। 
 

विज्ञापन
Supreme Court permission to Indian Oil Corporation to build four tanks in petition
court new - फोटो : istock

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन की याचिका पर मथुरा रिफाइनरी की स्टोरेज क्षमता बढ़ाने की अनुमति दे दी है। पेट्रोल और बायो डीजल को स्टोर करने के लिए चार स्टोरेज टैंक निर्माण करने की अनुमति मांगी गई थी। इसमें दो स्टोरेज टैंक 5000 किलोलीटर क्षमता के पेट्रोल वाले होंगे, जबकि दो टैंक बायो डीजल स्टोर करने के लिए 600 किलोलीटर क्षमता के बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन की याचिका संख्या 44186 और 44192/2020 में चार टैंक बनाने के लिए अनुमति दी है। हालांकि इसके लिए सभी पर्यावरण मंजूरियां लेनी होंगी। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और स्टेट एनवायरमेंट इंपैक्ट एसेसमेंट अथॉरिटी से भी मंजूरी और एनओसी लेनी होंगी। सेंट्रल एंपावर्ड कमेटी ने राष्ट्रीय हित में चार टैंक बनाने पर सहमति दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दवा कारोबारी का परिवार मिला: तीन माह पूर्व हुए थे लापता, कार से गये थे नैनीताल; गुजरात में मिले घर के 6 सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रूई की मंडी रेलवे पुल के लिए मिली पेड़ काटने की मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश स्टेट ब्रिज काॅरपोरेशन की याचिका पर रूई की मंडी अर्जुन नगर से सदर तहसील रोड तक बनने वाले रेल ओवरब्रिज के लिए 12 हरे पेड़ काटने की मंजूरी दे दी है। यह पुल दिल्ली आगरा एलिवेटेड रेल सेक्शन के ऊपर से होकर तहसील सदर तक बनाया जाएगा। दो साल पहले इसकी घोषणा हो गई, पर पेड़ों के कारण इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया था।


 

मथुरा-वृंदावन रेलवे लाइन के लिए कटेंगे 441 पेड़

मथुरा जंक्शन से वृंदावन के लिए रेलवे लाइन के निर्माण में 441 पेड़ाें को काटने की उत्तर मध्य रेलवे ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, जिस पर कोर्ट ने सेंट्रल एंपवार्ड कमेटी से चार सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। उत्तर मध्य रेलवे ने 441 पेड़ काटने की जगह दस गुना 4410 पेड़ लगाने का प्रस्ताव दिया है, जिन्हें रेलवे की भूमि पर लगाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - खनन माफियों पर पुलिस सख्त: आगरा में 24 वाहन किए गए सीज, राजस्थान से बालू और गिट्टी लेकर आ रहे थे डंपर

आगरा अलीगढ़ के बीच 416 पेड़ काटने का प्रस्ताव

सुप्रीम कोर्ट में गेल गैस लिमिटेड ने अलीगढ़ के कुरसंडा और आगरा के बीच सीएनजी स्टेशन बनाने के लिए 416 पेड़ काटने की अनुमति मांगी है। एमसी मेहता की दो याचिकाओं में सेंट्रल एंपावर्ड कमेटी से रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed