फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police strict on mining mafia 24 vehicles seized in Agra

खनन माफियों पर पुलिस सख्त: आगरा में 24 वाहन किए गए सीज, राजस्थान से बालू और गिट्टी लेकर आ रहे थे डंपर

Tue, 08 Aug 2023 12:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Aug 2023 12:09 PM IST
सार

खनन पर पुलिस सख्त हो गई है। इसी के तहत पांच थानों में 24 वाहन सीज किए गए। ये वाहन राजस्थान से बालू और गिट्टी लेकर आ रहे थे।
 

विज्ञापन
Police strict on mining mafia 24 vehicles seized in Agra
डंपर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों समीक्षा बैठक में खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिंदर सिंह ने पूरा प्लान तैयार किया है। राजस्थान की सीमा से खनन के वाहन गुजरने वाले रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इनकी मदद से थाना पुलिस से लेकर अधिकारी तक नजर रखेंगे। इसके साथ ही राजस्थान सीमा पर पुलिस के साथ खनन विभाग की टीम को भी लगाया गया है। रविवार रात को ही राजस्थान सीमा पर पांच थाना क्षेत्रों में चेकिंग कर 24 वाहनों को सीज कर दिया गया।

विज्ञापन

खेरागढ़ थाना क्षेत्र से खनन के वाहनों के गुजरने का वीडियो विधायक भगवान सिंह कुुशवाहा ने बनाया था। यह अधिकारियों के पास भेजा था। बाद में आगरा कमिश्नरेट में खनन का मुद्दा लखनऊ तक उठाया था। दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था।

इसमें पिनाहट कस्बा से खनन के डंपर निकलते दिख रहे थे। राजखेड़ा (धौलपुर), मंसुखपुरा, पिनाहट होते हुए डंपर गिट्टी और चंबल बालू लेकर इटावा तक जाते हैं। इन वाहनों की वजह से सड़क तक खराब हो गई। पुलिस आयुक्त तक ये मामले पहुंचे थे। इस पर उन्होंने पिनाहट, शमसाबाद, मंसुखपुरा, सैंया, खेरागढ़, जगनेर, इरादतनगर, बसई जगनेर, फतेहपुर सीकरी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस हरकत में आई। रविवार रात को राजस्थान की सीमा पर बैरियर लगाकर चेकिंग की गई। इसके बाद फतेहपुर सीकरी में तीन, सैंया में 12, जगनेर में 7, खेरागढ़ में 1 और खंदौली में एक वाहन सीज कर दिया गया। इनके खिलाफ खनन विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है। रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

इन थाना क्षेत्र में लगवाए कैमरे

जिन रास्तों से अक्सर खनन के वाहन निकलते हैं, उन पर कैमरे भी लगवा दिए गए हैं। फतेहपुर सीकरी सीमा पर 7, बसई जगनेर में 4, सैंया में 2, जगनेर में 15, खेरागढ़ में 5 और इरादतनगर में 3 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। कैमरों के फुटेज डीसीपी और एसीपी के पास जाएंगे। ये वाईफाई से कनेक्ट किए गए हैं।

तीन महीने की कार्रवाई

- पुलिस ने तीन महीने में खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 185 वाहन सीज किए। 45 मुकदमे भी दर्ज किए गए। 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इन रास्तों से आ रहे वाहन

- राजाखेड़ा से आने वाले वाहन शमसाबाद, मंसुखपुरा, पिनाहट होते हुए निकलते हैं।
- लादूखेड़ा चौकी से गांव के रास्ते होते हुए जाजऊ कट से सैंया-खेरागढ़ मार्ग होते हुए कागारौल की तरफ।
- सरेंधी जगनेर से खेरागढ, खेरागढ़-सैंया बार्डर पर गांव रूदऊ पर उटंगन नदी में चंबल बालू का स्टाॅक।

अवैध खनन नहीं होने देंगे

पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिदर सिंह ने बताया कि कोई भी अवैध खनन और परिवहन नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस के साथ संबंधित विभाग की टीम रहेंगी। पुलिस की ओर से सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं। खनन माफियाओं के खिलाफ राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी कुर्की की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed