फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   supreme court decision on ayodhya social media messages check by police

अयोध्या मामले पर पुलिस ने उठाये सख्त कदम, व्हाट्सएप ग्रुप में मिले ये संदेश तो दर्ज होगा केस

Sat, 02 Nov 2019 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 02 Nov 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
supreme court decision on ayodhya social media messages check by police
अयोध्या मामले पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी बैठक के दौरान - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले के मद्देनजर पुलिस ने कुछ एहतियाती कदम उठाना शुरु कर दिया है। संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त केबाद अब सोशल मीडिया पर नजर रखने की जिम्मेदारी साइबर सेल को दी गई है। साथ ही थाना पुलिस को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार ने निर्देश दिए हैं कि  जिले में चल रहे व्हाट्स एप ग्रुप चेक किए जाएं। कहीं भड़काउ संदेश मिले तो केस दर्ज किया जाए। जिन व्हाट्स एप ग्रुप में पुलिसकर्मी शामिल हैं, उनकी निगरानी वे ही करेंगे। इसी तरह फेसबुक पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए पुलिस लोगों की मदद भी लेगी।
विज्ञापन


शांति समिति के सदस्यों को भी इसकी जिम्मेदारी दी गई है। उनसे कहा गया है कि  व्हाट्स एप या फेसबुक पर कोई भड़काऊ संदेश मिले तो उसे संबंधित थाना प्रभारी निरीक्षक को दे दें, यह संदेश जिसने डाला होगा, जिन लोगों ने साझा किया होगा, सभी को नोटिस जारी होगा। साथ ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लाख के मुचलके में किए जाएंगे पाबंद - एसएसपी
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि जो लोग सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने वाली बात करेंगे, उनके खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही उन्हें पांच पांच लाख के मुचलके में पाबंद किया जाएगा। अगर कोई घटना होती है तो उनसे यह धनराशि वसूल की जाएगी।

थाना वार तैयार होगी बलवाइयों की सूची
एसएसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि पूर्व में हुए सांप्रदायिक बवाल के मामलों में जो लोग प्रकाश में आए हैं, उनकी सूची तैयार कर ली जाए। इन पर नजर रखी जाए। इन सभी को मुचलकों में पाबंद किया जाएगा। पुलिस ने 10 संगठनों की सूची भी बनाई है। इनके पदाधिकारी भड़काऊ बयान देते रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed