फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Supporters of Karni Sena create ruckus in Agra

UP: करणी सेना कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर हंगामा...चाैकी घेरी, पुलिस को चकमा देकर निकला ओकेंद्र राणा

Thu, 15 May 2025 02:40 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 15 May 2025 02:40 PM IST
सार

आगरा में बिना अनुमति कार्यक्रम किया गया। इसमें क्षत्रिय करणी सेना युवा का अध्यक्ष ओकेंद्र राणा शामिल हुआ। पुलिस के पहुंचने पर वह भाग निकला। वहीं, मामले में पुलिस ने कई करणी सेना कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसको लेकर हंगामा हुआ।

विज्ञापन
Supporters of Karni Sena create ruckus in Agra
ओकेंद्र राणा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में ताजगंज के गांव नाैफरी में बिना अनुमति कार्यक्रम करने पर पुलिस ने कार्रवाई की। 11 को शांति भंग में गिरफ्तार किया। बाद में उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए। इसकी जानकरी पर पकड़े गए युवकों के परिजन और समर्थक थाना ताजगंज की एकता चाैकी पर आ गए। चाैकी का घेराव कर लिया। नारेबाजी होने लगी। इसकी जानकारी पर आसपास के थानों की फोर्स पहुंच गई।
विज्ञापन


रात 9 बजे से लेकर रात 11 बजे तक हंगामा किया। सभी को छोड़ने की मांग की। मगर, उनके जेल जाने की वजह से बात नहीं बन सकी। जानकारी पर अपर पुलिस उपायुक्त आदित्य सिंह और एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद पहुंचे। लोगों को समझाकर शांत किया गया। अब लोग कोर्ट में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र देंगे। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि बिना अनुमति कार्यक्रम करने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


ओकेंद्र राणा फिर पुलिस को चकमा देकर निकल गया
आगरा में क्षत्रिय करणी सेना युवा का अध्यक्ष ओकेंद्र राणा एक बार फिर पुलिस को चकमा देकर निकल गया। वह सपा से राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर पथराव और हमले के मामले में मुख्य आरोपी है। बुधवार को उसने बिना अनुमति ताजगंज के गांव नाैफरी में समर्थकों के साथ बोर्ड का अनावरण किया। हालांकि पुलिस ने बाद में लाठियां भांजकर समर्थकों को खदेड़ा। इस दाैरान 11 लोगों हिरासत में लिए गए और दो वाहनों को सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ताजगंज थाना क्षेत्र के गांव नौफरी में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने एक बोर्ड लगाया है। इस पर राजपूतों के गांव नौफरी में आपका स्वागत है, लिखा गया है। इसके अनावरण के लिए क्षत्रिय करणी सेना युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा को आमंत्रित किया गया था। दोपहर में कार्यक्रम में लोग जुटे। ओकेंद्र राणा ने आकर बोर्ड का अनावरण किया। ओकेंद्र राणा ने समर्थकों को संबोधित किया। तभी जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं ली गई थी।

पुलिसकर्मी समर्थकों से अनुमति की जानकारी लेने लगे। उस समय ओकेंद्र राणा भी माैजूद था। समर्थक नारेबाजी करने लगे। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब भी माैजूद थे। पुलिस को देखकर समर्थक तकरार करने लगे। तभी पुलिसकर्मी ओकेंद्र राणा को पकड़ने के लिए आगे बढ़े। मगर, वह गाड़ी में बैठकर निकल गया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। 11 समर्थकों को हिरासत में लिया गया है। इनका शांतिभंग में चालान किया गया। ओकेंद्र राणा की दो गाड़ियों को सीज कर दिया गया है।

ओकेंद्र राणा के खिलाफ दर्ज हैं दो केस
26 मार्च को सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर तोड़फोड़ और जानलेवा हमला किया गया था। ओकेंद्र राणा अपनी गाड़ी से पहुंचा था। उसे पुलिस नहीं रोक पाई थी। बाद में पुलिस ने लाठियां चलाकर सभी को खदेड़ दिया था। मामले में दो मुकदमे दर्ज हैं। ओकेंद्र राणा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी थी। कई टीम बनाई गई थीं। मगर, वो नहीं मिल सका था। इस बीच ओकेंद्र राणा 12 अप्रैल को एत्मादपुर के रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में भी भाग लिया। तब भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed