फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Support Caa Bjp Rally In Sirsaganj Address By Swatantra Dev Singh

नागरिकता कानून पर देश की जनता को गुमराह कर रहे विरोधी दल: स्वतंत्र देव

Wed, 12 Feb 2020 01:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 12 Feb 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Support Caa Bjp Rally In Sirsaganj Address By Swatantra Dev Singh
सिरसागंज में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जनसभा के दौरान भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर विरोधी दल देश में भ्रम फैला रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बड़ी समस्याओं का समाधान किया है। अनुच्छेद 370, राम मंदिर और तीन तलाक जैसे मुद्दे मोदी के कारण ही मुमकिन हो पाए हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में मंगलवार को सिरसागंज के गिरधारी लाल इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करें। जीवन में चार संकल्प जरूर लें। एक आप किसी बच्चे से मंगा कर गुटखा नहीं खाएंगे। दूसरा घर में बुर्जुग माता-पिता की पांच मिनट प्रतिदिन सेवा करेंगे। तीसरा शाम सात बजे के बाद चाय-पान की दुकान पर नहीं सीधे घर जाएंगे और चौथा सप्ताह में अवकाश के दिन पूरे परिवार के साथ भोजन करेंगे, साथ रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश पर निशाना

उन्होंने कहा कि क्या करोगे पैसा जुटा कर..। मुलायम ने तपस्या करके जुटाया, अखिलेश ने लुटा दिया। पहले सपा ने बसपा को निपटाया, फिर बसपा ने सपा को निपटा कर सरकार बनाई और इन दोनों ने जनता को निपटा कर पैसा कमाया। अब सौ-सौ करोड़ की कोठियों में रहते हैं। 

ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी ने विरोधी दलों पर गंदी राजनीति का अरोप लगाया। जनसभा में करीब दो हजार महिलाओं को साड़ी वितरण कीं गईं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मानवेंद्र लोधी ने की। संचालन कार्यक्रम संयोजक और जिला महामंत्री अविनाश भोले और आईटी सेल प्रभारी अमित गुप्ता ने किया। 

अध्यक्ष की फिसली जुबान
मंच से भाषण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जुबान फिसल गई। लोगों को चार संकल्प दिलाते वक्त वह करोड़ों की बात करते-करते अमर्यादित शब्द बोल गए। जल्दबाजी बोले गए इस शब्द का भान खुद उन्हें भी नहीं रहा। 

दिल्ली में हमारा वोट बढ़ा 
स्वतंत्र देव सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली में सभी पार्टियां भाजपा के खिलाफ लड़ रहीं। हमारा वोट बैंक दिल्ली में बढ़ा है। सीटें भी बढ़ी हैं। जीत का आंकड़ा पार्टी को नहीं मिला यह बात अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed