फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Supply of four villages stopped on dues of 29 lakhs

29 लाख के बिल बकाए पर चार गांवों की आपूर्ति कराई बंद

Fri, 26 Aug 2022 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Supply of four villages stopped on dues of 29 lakhs
मैनपुरी। बिल बकाया होने पर विद्युत निगम द्वारा लगातार गांवों की आपूर्र्ति बंद कराई जा रही है। इसी के तहत शुक्रवार को चार गांवों की आपूर्ति बंद करा दी गई। इन चार गांवों में बिजली का 29 लाख रुपये का बिल बकाया है। अब बकाया बिल जमा होने पर ही आपूर्ति शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन

उपकेंद्र तरखरऊ क्षेत्र के गांवों में अवर अभियंता मनोज कुमार और नोडल केके सोलंकी ने बकाएदारों के विरुद्ध अभियान चलाया। उन्होंने गांव हविलिया, रुरी, लुहारी और तराह में बकाएदारों से बिल जमा करने की अपील की। बिल जमा करने के लिए जब ग्रामीण तैयार नहीं हुए तो उन्होंने चारों गांवों के ट्रांसफार्मर बंद कराते हुए केबिल भी उतरवा लिया। इन गांवों के उपभोक्ताओं पर 29 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया चल रहा है। कई बार प्रयास के बाद भी किसी भी उपभोक्ता ने बिल जमा नहीं किया। उन्होंने बताया कि जब तक बकाया बिल जमा नहीं किया जाता है तब तक आपूर्ति चालू नहीं कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed