फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Supply of fertilizers of IPL company suspended, license of three shops suspended

Agra: आईपीएल कंपनी के उर्वरक की आपूर्ति पर रोक, तीन दुकानों का लाइसेंस निलंबित

Fri, 04 Nov 2022 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 04 Nov 2022 12:03 AM IST
सार

कृषि विभाग की टीम के निरीक्षण के दौरान तीन दुकानें बंद मिली। वहीं विक्रेता द्वारा बिक्री का रिकॉर्ड भी नहीं दिखाया जा सका, जिसके बाद इन तीनों दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। 
 

विज्ञापन
Supply of fertilizers of IPL company suspended, license of three shops suspended
डीएपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कृषि विभाग ने आईपीएल उर्वरक कंपनी से होने वाली उर्वरकों की आपूर्ति पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। वितरण में अनियमितता पर यह कार्रवाई हुई है। वहीं, निरीक्षण के दौरान दुकानें बंद पाए जाने और बिक्री का रिकॉर्ड न दे पाने पर तीन दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन

 

मिल रही थी शिकायत 

जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कई दिनों से उन्हें आईपीएल कंपनी के थोक विक्रेता एसएल अग्रवाल की शिकायत मिल रही थी। फुटकर विक्रेताओं को निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत में उर्वरक की बिक्री करने का आरोप था। उन्होंने मौके पर निरीक्षण किया। 150 मीट्रिक टन डीएपी के वितरण के संबंध में जानकारी करने पर अनियमितता मिली। इसकी जांच बैठाने के साथ अग्रिम आदेशों तक उर्वरक की आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Firozabad: पति ने किया उत्पीड़न तो इंस्टाग्राम पर युवक को दिल दे बैठी पत्नी, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन

   

डीएपी की कालाबाजारी

वहीं, किरावली में मां गंगा कृषि सेवा केंद्र पर डीएपी की कालाबजारी की शिकायत मिल रही थी। उन्होंने मौके पर जाकर जांच की। फुटकर विक्रेता को दिए गए 500 बैग डीएपी के वितरण का विवरण मांगा। दुकानदार किसानों के नाम नहीं बता सका। इस पर दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया। साथ ही रविंद्र खाद बीज भंडार और कुशवाहा खाद बीज भंडार का भी लाइसेंस निलंबित कर दिया है। निरीक्षण के दौरान दुकानें बंद मिली थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed