{"_id":"606ca0058ebc3ec39d61449e","slug":"supply-interrupted-due-to-fire-in-transformer-mainpuri-news-agr487581317","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर में आग लगने से आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर में आग लगने से आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
करहल। मोहल्ला काजी स्थित नई पानी टंकी के पास रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में सोमवार रात आग लग गई। इससे पूरे इलाके की आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलने पर कर्मचारी रात में ही मौके पर पहुंचे। लेकिन ट्रांसफार्मर सही नहीं हुआ। मंगलवार दोपहर ही विद्युत ट्रांसफार्मर सही होने के बाद ही आपूर्ति चालू हो सकी।
मोहल्ला काजी स्थित नई पानी टंकी के पास रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में सोमवार रात अचानक फॉल्ट हो गया और आग लग गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना एसडीओ और जेई को रात में ही दे दी। विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लगने से पूरे इलाके में अंधेरा छा गया। एसडीओ के निर्देश पर कर्मचारी रात मेें ही मौके पर पहुंचे। अंधेरा होने की वजह से ट्रांसफार्मर सही नहीं कर सके।
बिजली नहीं होने से इलाके के लोग रात भर परेशान रहे। मंगलवार की सुबह कर्मचारियों ने दोपहर में विद्युत ट्रांसफार्मर सही करने के बाद आपूर्ति चालू करा दी। एसडीओ रजत शुक्ला ने बताया सोमवार की रात विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लगने से आपूर्ति बाधित हुई थी। मंगलवार की दोपहर विद्युत ट्रांसफार्मर सही करने के बाद आपूर्ति चालू करा दी गई है।