फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Supply inspector assaulted in Agra

Agra News: एसआईआर कार्य में लगे आपूर्ति निरीक्षक को पीटा...दस्तावेज फाड़े, पुलिस ने दर्ज किया केस

Tue, 25 Nov 2025 11:30 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 25 Nov 2025 11:30 PM IST
सार

आपूर्ति निरीक्षक को रास्ते में अनियंत्रित बाइक आती दिखाई दी तो उन्होंने अपनी गाड़ी सड़क किनारे रोक दी। फिर भी बाइक उनकी गाड़ी से टकरा गई। इसके बाद लोगों ने उनसे मारपीट कर दी।

विज्ञापन
Supply inspector assaulted in Agra
घटना की जानकारी देते अभिषेक कुमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के जैतपुर के आपूर्ति निरीक्षक अभिषेक कुमार की सोमवार की शाम बाह के बिजौली में पिटाई कर दी गई। हमलावरों ने मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध पर दस्तावेज फाड़ डाले। सड़क किनारे रोकी गई गाड़ी से बालक की अनियंत्रित बाइक टकराने पर भड़के परिवार व अन्य लोगों ने उन पर हमला किया था। पुलिस ने मढ़ेपुरा के नामजद युवक, बालक, उसके परिजन और 5-6 अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


जैतपुर के आपूर्ति निरीक्षक अभिषेक कुमार ने पुलिस को बताया कि सोमवार को बटेश्वर में एसडीएम की ओर से बुलाई गई निर्वाचन संबंधी बैठक के बाद उनके निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में मढ़ेपुरा के कोटेदार को बीएलओ का सहयोग के लिए निर्देशित करके तहसील कार्यालय लौट रहे थे। तहसील मार्ग पर बिजौली माता मंदिर के पास अनियंत्रित बाइक आती दिखाई दी तो उन्होंने अपनी गाड़ी सड़क किनारे रोक दी। फिर भी बाइक उनकी गाड़ी से टकरा गई।
विज्ञापन


टक्कर के बाद गाड़ी से उतर कर बाइक चला रहे 10-12 साल के बालक को उठाया। तब तक उसके पिता एवं अन्य परिजन पहुंच गए और गालियां देने लगे। तभी वहां कार से भी 5-6 लोग आए और अभद्रता करते हुए हमला बोल दिया, जिससे पीठ और रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई। कुछ लोगों ने बीचबचाव किया। इसके बाद वे अपनी गाड़ी से मोबाइल फोन निकाल कर पुलिस को सूचित कर रहे थे, तभी एक व्यक्ति गाड़ी से आया और मोबाइल छीनकर पुलिस को सूचना देने से रोकने लगा। विरोध पर गाड़ी में रखे दस्तावेज फाड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पुलिस को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटनास्थल से पुलिस ने टक्कर मारने वाली बाइक को कब्जे में लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने दस्तावेज फाड़ने वाले व्यक्ति का नाम मढ़ेपुरा का शैलेश बरुआ बताया। आपूर्ति निरीक्षक ने शैलेश बरुआ एवं पिटाई करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। 


प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि आपूर्ति निरीक्षक का मेडिकल कराया है। तहरीर पर एक नामजद और एक बच्चे, उसके पिता एवं परिजन और 5-6 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed