फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Supply affected in many areas due to storm

Agra News: आंधी बारिश से कई इलाकों में प्रभावित हुई आपूर्ति

Sat, 22 Apr 2023 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 22 Apr 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Supply affected in many areas due to storm
कासगंज। बृहस्पतिवार को तेज आंधी के दौरान विद्युत निगम को दस लाख से अधिक का फटका लग गया। कई स्थानों पर विद्युत पोल उखड़ गए तो कई स्थानों पर पोल गिर गए। जिससे इंडस्ट्रीयल एरिया की आपूर्ति दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो सकी। कारोबार भी प्रभावित रहा। वहीं शहर के अन्य फीडरों में भी कमी सुधारने के लिए पांच घंटे दिन में आपूर्ति ठप रही।आंधी के कारण बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर फाल्ट हुए। जिसके कारण शहर की आपूर्ति रात्रि साढ़े दस बजे तक बाधित रही। कई इलाकों में यह आपूर्ति 6 घंटे तक प्रभावित रही। इंडस्ट्रीयल एरिया फीडर की आपूर्ति बृहस्पतिवार की सायं से प्रभावित है और अभी तक बहाल नहीं हो सकी। उमस भरे मौसम में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की किल्लत भी लोगों को हो रही है। सबसे अधिक क्षति इंडस्ट्रीयल एरिया इलाके में हुई है। आंधी का प्रभाव इस इलाके में सर्वाधिक रहा। जिसके कारण पांच विद्युत पोल तो बिल्कुल ही गिर गए और अन्य विद्युत पोल झुक गए। विद्युत निगम ने दूसरे दिन कुछ स्थानों पर काम शुरू किया, लेकिन आपूर्ति सायं तक बहाल नहीं हो सकी। विद्युत निगम के अधिकारी शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

आंधी से दस लाख रुपये से अधिक की क्षति निगम को हुई है। इंडस्ट्रीयल एरिया में सर्वाधिक क्षति है। विद्युत पोल सही किए जा रहे हैं। लाइनें भी बनाई जा रही हैं। शीघ्र ही आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी- सुरेश रावत, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed