{"_id":"5ee89d7c8ebc3e431f7ff4e3","slug":"supected-covid-patient-died-in-district-hospital-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटाः आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संदिग्ध की मौत से हड़कम्प, परिवार को सौंपा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटाः आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संदिग्ध की मौत से हड़कम्प, परिवार को सौंपा शव
Tue, 16 Jun 2020 03:53 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 16 Jun 2020 03:53 PM IST
सार
खांसी और सांस लेने की समस्या से ग्रसित था मरीज
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में मंगलवार को एक कोरोना संदिग्ध की मौत हो गई। दोपहर तक मृतक का शव आइसोलेशन वार्ड में रखा रहा। उच्चाधिकारियों से बात कर अस्पताल प्रशासन ने शव को सैनिटाइज कर परिजनों को सौंप दिया।
शहर के मोहल्ला पीपल अड्डा निवासी 46 वर्षीय एक अधेड़ सांस व खांसी की समस्या से ग्रसित थे। उनका इलाज शहर के एक नर्सिंग होम से चल रहा था। विगत 13 जून को हालत बिगड़ने पर नर्सिंग होम के चिकित्सक ने कोरोना के लक्षण बताकर जिला अस्पताल भेज दिया।
बाइक सवार भाइयों को अज्ञान वाहन ने रौंदा, दो मौतों से परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
यहां आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। वहीं सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेजा गया। सोमवार की रात अधेड़ की हालत बिगड़ गई। सांस लेने में दिक्कत होने लगी। अस्पताल प्रशासन द्वारा उसका उपचार किया गया। लेकिन मंगलवार सुबह अधेड़ की वार्ड में मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिजनों को दी गई। दोपहर तक अधेड़ के शव को लेकर अधिकारियों में विचार-विमर्श चलता रहा। इस दौरान उसका शव वार्ड में ही रखा रहा।

वार्ड में चिल्लाते रहे मरीज
आइसोलेशन वार्ड में 10 संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। अधेड़ की मौत के बाद वार्ड में भर्ती अन्य मरीज शव को हटाने को लेकर चिल्लाते रहे, लेकिन किसी ने उनकी ओर ध्यान नहीं दिया।
शोपीस बने वेंटिलेटर
जिला अस्पताल में बीते दिनों वायरस से ग्रसित व संदिग्ध मरीजों के लिए वेंटिलेटर लगाए गए हैं, लेकिन मंगलवार को अधेड़ की मौत हो गई। उन्हें वेंटिलेटर पर नहीं ले जाया गया। वार्ड में भर्ती अन्य संदिग्ध ने बताया समय से अधेड़ को वेंटिलेटर मिल जाता तो जान बच सकती थी।
मेडिकल स्टोर पर बैठता था अधेड़
पीपल अड्डा निवासी अधेड़ शहर के एक नर्सिंग होम के बराबर में स्थित मेडिकल पर बैठ दवाओं की बिक्री करता था। उनकी मौत के बाद मेडिकल स्टोर पर कार्यरत कर्मचारी सकते में हैं।
आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संदिग्ध की मौत हो गई है। वह सांस रोग की समस्या से ग्रसित था। शव को सैनिटाइज कर परिजनों को सौंपा जा रहा है। -डॉ अजय अग्रवाल, सीएमओ