फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sunshine during the day, rain with strong winds at night, chances of thunderstorms and rain today as well, temperatures to rise again from Saturday

Agra News: दिन में धूप, रात में तेज हवा के साथ बारिश, आज भी आंधी-बारिश के आसार, शनिवार से फिर बढ़ेगा पारा

Fri, 05 Jun 2026 02:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Sunshine during the day, rain with strong winds at night, chances of thunderstorms and rain today as well, temperatures to rise again from Saturday
दिन में धूप, रात में तेज हवा के साथ बारिश
आगरा। कई दिन तक गर्मी से राहत के बाद बृहस्पतिवार से पारे ने फिर से उछाल मारी। दिन में पारा 40.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रात आठ बजे के बाद फिर से मौसम में बदलाव हुआ और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई, जोकि देर रात तक जारी रही। हवा से सिकंदरा में त्रिपाल गिर गया, कई जगह होर्डिंग्स-बैनर भी गिरे। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को भी आंधी-बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

शहर में मंगलवार को आधी रात के बाद जोरदार बारिश हुई थी। इससे तापमान में आठ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन बृहस्पतिवार को सुबह से ही तेज धूप ने तापमान को 40 के पार पहुंचा दिया। दिन में तेज धूप और तपिश ने लोगों को परेशान किया। न्यूनतम तापमान भी 26.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। हालांकि शाम को मौसम ने रुख बदलना शुरू कर दिया। कई जगह बूंदाबांदी के बाद रात 9 बजे के बाद तेज हवाएं चलीं। सिकंदरा में तेज हवा से खोखा गिर गया, कई स्थानों पर होर्डिंग्स को भी नुकसान पहुंचा। रात 11 के बाद हवा के साथ बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को आंधी-बारिश के बाद शनिवार से मौसम साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान जारी किया है। ब्यूरो
विज्ञापन

दिन में धूप, रात में तेज हवा के साथ बारिश

दिन में धूप, रात में तेज हवा के साथ बारिश

दिन में धूप, रात में तेज हवा के साथ बारिश

दिन में धूप, रात में तेज हवा के साथ बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed