फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sunny murdered by his stepfather and brother

हथौड़ी से सिर पर वार कर की गई थी सनी की हत्या

Thu, 15 Sep 2022 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:01 AM IST
सार

जमीन की लालच में एक पिता व सौतेले भाई ने ही सनी की हथौड़ी से सिर में बेरहमी से एक के बाद एक कई वार कर हत्या की थी।सनी को बाइक पर बैठाकर लाए और गांव महादिया जाने वाले मार्ग पर लघुशंका के बहाने रुके।शव को झाड़ियों में पड़ा छोड़ कर भाग गए थे।

विज्ञापन
sunny murdered by his stepfather and brother

विस्तार

भोगांव। जमीन की लालच में एक पिता व सौतेले भाई ने ही सनी की हथौड़ी से सिर में बेरहमी से एक के बाद एक कई वार कर हत्या की थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों को आला-ए-कत्ल कि साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने जुर्म का इकबाल किया, इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में तीन सितंबर को गांव महादिया जाने वाले मार्ग पर एक 22 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला था। शव की शिनाख्त सनी निवासी गांव हाजीगंज थाना घिरोर के रूप में हुई थी। मृतक के मामा प्रेमवीर निवासी गांव जलालपुर बेवर ने पिता अरविंद व सौतेले नाबालिग भाई के विरुद्ध संपत्ति के लालच में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को जांच के दौरान आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हासिल हुए। बुधवार को पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र पडुआ रोड बंबा के पास गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या करने की बात स्वीकार की। अरविंद ने बताया की पहली पत्नी पुष्पा देवी की मृत्यु 22 वर्ष पूर्व हो गई थी। ससुर ने उनके विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था, इस मामले में वह जेल में भी निरुद्ध रहा। जेल से आने के बाद मामले में समझौता कर आठ बीघा जमीन का मालिक पुत्र सनी को बना दिया था। बालिग होने के बाद सनी के नाम जमीन आ गई, लेकिन वह शराब पीने का आदी हो गया था। उसने दो बीघा जमीन आठ लाख रुपया में बेच दी थी। दो सितंबर की रात वह अपने नाबालिग पुत्र के साथ सनी के पास गया और गांव चलने की बात कही। सनी को बाइक पर बैठाकर लाए और गांव महादिया जाने वाले मार्ग पर लघुशंका के बहाने रुके। योजना के अनुसार साथ लाई हथौड़ी से सनी के सिर पर वार कर उसे मार दिया। शव को झाड़ियों में पड़ा छोड़ कर भाग गए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जा से वारदात में प्रयुक्त हथौड़ी, मृतक के तीन एटीएम कार्ड व बाइक भी बरामद कर ली। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed