फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   summer and clean climate in beneficial for potato and mustard crop

साफ मौसम से सरसों और आलू की फसल को होगा फायदा

Wed, 02 Mar 2022 11:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
summer and clean climate in beneficial for potato and mustard crop
02एमएनपी-26-एक खेत में आलू की खोदाई करते किसान - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मौसम साफ होने से सरसों और आलू की फसलों को फायदा होगा। इससे किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। किसान आलू की खोदाई और सरसों की कटाई के कम में जुट गए हैं। वहीं, जो सरसों की फसल अब तक पकी नहीं है, वह भी जल्द ही पक जाएगी।
विज्ञापन

जिले में आलू और सरसों की फसल इन दिनों खेतों में खड़ी है। लेकिन बीते एक माह से लगातार मौसम में बदलाव से किसानों को इन दोनों फसलों में नुकसान हो रहा था। बादल छाने और बारिश के चलते सरसों में कीट के साथ ही आलू में झुलसा और सड़न बढ़ रही थी। वहीं, मौसम में नमी के चलते सरसों की फसल समय पूरा होने के बाद भी पक नहीं रही थी। इससे किसान चिंतित थे। लेकिन अब मौसम साफ होने से किसानों की चिंता के बादल भी छट गए हैं। दरअसल मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अब मौसम साफ रहेगा। वहीं, तापमान भी लगातार बढ़ने लगा है। इससे सरसों की फसल जहां पकना शुरू हो गई है तो वहीं आलू की फसल में भी रोग थम गया है। किसानों ने तेजी से आलू की खोदाई और सरसों की कटाई का काम शुरू कर दिया है। वहीं, जिन खेतों में अभी सरसों की फसल पकी नहीं है वह भी अब जल्द पक जाएगी। किसानों के लिए ये बड़ी राहत है।
विज्ञापन

फसलों के लिए बेहतर है मौसम
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विकास रंजन चौधरी बताते हैं कि फसलों के लिहाज से अब मौसम ठीक रहेगा। आसमान साफ रहने और धूप निकलने से सरसों की फसल अब पककर तैयार हो जाएगी। वहीं आलू की खोदाई भी तेजी से होगी। इसके साथ ही खेतों में खड़ी गेहूं की फसल का विकास भी अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed