{"_id":"5e25e5d68ebc3e4b3412b8e7","slug":"sugar-mill-kasganj-nyoli-kasganj-news-agr4257431108","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल ने खरीदा दस लाख क्विंटल गन्ना, चीनी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल ने खरीदा दस लाख क्विंटल गन्ना, चीनी तैयार
विज्ञापन
कासगंज की न्यौली चीनी मिल
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। पेराई सत्र के बाद व्यवस्थित चली चीनी मिल ने दस लाख क्विंटल से अधिक गन्ना खरीदकर चीनी तैयार की है। पुराने सत्र के अधिकांश बकाए का तो भुगतान कर दिया है, लेकिन बचा आंशिक भुगतान चीनी मिल अब नए सत्र में तैयार की गई चीनी की बिक्री करने के बाद करेगी। क्षेत्र के अधिकांश किसानों ने गन्ने की कटाई कर ली है। बड़े क्षेत्रफल का गन्ना खरीदा जा चुका है, लेकिन चीनी मिल अभी भी लक्ष्य से दूर है।
नवंबर के अंतिम सप्ताह से नए पेराई सत्र में न्यौली चीनी मिल गन्ने की खरीद कर रही है। वैसे तो चीनी मिल पर पुराने सत्र में खरीदे गए गन्ने के बकाए का भुगतान था, लेकिन धीरे-धीरे चीनी बिक्री कर मिल ने अधिकांश भुगतान कर दिया है। पुराने सत्र की चीनी बिक चुकी है, लेकिन अब पुराने सत्र का आंशिक भुगतान 5 करोड़, 8 लाख रुपये लटका हुआ है। अब नए सत्र में तैयार की गई चीनी बिक्री से मिल पुराने सत्र के बकाए का भुगतान करेगी। उसके बाद नए सत्र में खरीदे गए गन्ने के भुगतान की प्रक्रिया शुरू होगी। चीनी मिल अब तक 10 लाख क्विंटल से अधिक गन्ना खरीदकर चीनी तैयार कर चुकी है। चीनी मिल ने नए सत्र में तैयार चीनी बिक्री के लिए गन्ना विभाग से अनुमति भी मांग ली है।
खरीदे गन्ने से 10.10 प्रतिशत रिकवरी
न्यौली चीनी मिल द्वारा खरीदे गए कुल गन्ने से 10.10 प्रतिशत रिकवरी हो गई है। 10.8 लाख क्विंटल गन्ना खरीद के सापेक्ष चीनी मिल ने 1.3 लाख क्विंटल से अधिक चीनी तैयार कर ली है। चीनी मिल अभी और भी गन्ना खरीद रही है।
विज्ञापन
लक्ष्य पूर्ति का प्रयास
- न्यौली चीनी मिल ने 33 लाख क्विंटल गन्ना खरीद का लक्ष्य तय किया है। प्रयास है कि तय किए गए लक्ष्य को पूरा किया जाए और समय से किसानों को भुगतान किया जाए- एसपी सिंह, महाप्रबंधक, न्यौली चीनी मिल।
बिक रही है चीनी
- न्यौली चीनी मिल समय समय पर अनुमति लेकर तैयार चीनी को बेच रही है। जिससे किसानों के पुराने बकाए का भुगतान किया जा रहा है।
- ओम प्रकाश यादव, जिला गन्ना अधिकारी।