{"_id":"5dc1b5f48ebc3e5b74062f54","slug":"suffering-light-problem-agra-news-agr4138823119","type":"story","status":"publish","title_hn":"'वोटर्स पार्टी' ने किया बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'वोटर्स पार्टी' ने किया बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
05एमएनपी-07-नगर पालिका में धरना देते वोटर्स पार्टी के कार्यकर्ता
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को नगर पालिका में बिजली विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन किया। इस दौरान बीपीएल कार्ड धारकों का बिल माफ करने और अवैध वसूली रोके जाने की मांग की गई।
नगर पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन करते वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के प्रदेश उपाध्यक्ष सादेश अली मसीह ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मनमानी कर लोगों से अवैध वसूली कर रहे हैं। जिन लोगों को बीपीएल कार्ड पर फ्री कनेक्शन दिया गया है उनके पास हजारों का बिल भेजा जा रहा है वे इस बिल को कैसे जमा करेंगे। उन लोगों का बिल माफ होना चाहिए।
जिलाधिकारी के नाम भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि बिजली विभाग मनमाने तरीके से लोगों से अवैध वसूली कर रहा है। कुछ जगहों पर अभी तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हुई है और लोगों को हजारों के बिल भेजे जा रहे हैं। जमा न करने पर उनके विरुद्ध एफआईआर कराई जा रही है। पार्टी के पदाधिकारियों ने ऐसे लोगों के बिल रद्द किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष किशनपाल सिंह, मुनीम यादव, जयप्रकाश, रक्षपाल सिंह, मुनेश्वर सिंह, राजकुमार आदि लोग मौजूद रहे।