{"_id":"5fd267e78ebc3e3f871b6dd4","slug":"sucide-tundla-news-agr4714385198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
मृतक महेन्द्र सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर तनाव में आए युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना नगला सिंघी के गांव गढ़ी थानी निवासी लोटन सिंह (25) पुत्र महेंद्र सिंह फिरोजाबाद कारखाने में काम करता था।
बुधवार रात उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खाना खाने लिए उसकी मां हरप्यारी उसे बुलाने पहुंची तो उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। चीखपुकार सुनकर अन्य परिजन और आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिजनों ने बताया कि उसका विवाह दो वर्ष पूर्व इटावा निवासी रिंकी से हुआ था। परिजनों की मानें तो वह जुआ शराब का आदी हो गया था। इसके चलते आए दिन पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। विगत दो माह पूर्व रिंकी इटावा अपने मायके चली गई थी। इसके बाद से वह तनाव में रहने लगा था। पत्नी से बार-बार फोन पर आने के लिए आग्रह किया, किंतु पत्नी ने आने से मना कर दिया। थाना नगला सिंघी के प्रभारी केके तिवारी ने कहा कि गांव गढ़ी थानी में युवक द्वारा आत्महत्या की सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पति-पत्नी के बीच विवाद बताया जा रहा है। आत्महत्या की सही वजह स्प्ष्ट नहीं हो सकी है।