फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sucide

पेट्रोल, माचिस लेकर कोतवाली पहुंची महिला, किया हाई वोल्टेज ड्रामा

Fri, 21 Aug 2020 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
sucide
ासगंज कोतवाली में पेट्रोल व माचिस लेकर पहुंची महिला सीमा उपाध्याय - फोटो : KASGANJ
कासगंज। शहर कोतवाली में शुक्रवार दोपहर को बाइक चोरी के शक में हिरासत में लिए बेटे को छुड़ाने महिला पेट्रोल, माचिस लेकर कोतवाली पहुंची। उसने आत्मदाह की धमकी देते हुए कोतवाली परिसर में जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। इससे वहां खलबली मच गई। उसने आरोप लगाया कि पुलिस झूठे मुकदमें में फंसा कर बेटे का एनकाउंटर करना चाहती है। पुलिस ने महिला को समझा बुझाकर शांत किया और उसके बेटे को शांतिभंग की धाराओं में पाबंद कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

कस्बा गंजडुंडवारा निवासी सीमा उपाध्याय के बेटे अनमोल उपाध्याय को गंजडुंडवारा पुलिस ने बुधवार को बाइक चोरी के शक में हिरासत में लिया था। सदर तहसील से चोरी हुई एक बाइक के संबंध में पूछताछ के लिए उसे कासगंज पुलिस बृहस्पतिवार को कासगंज कोतवाली ले आई। शुक्रवार सुबह उसकी मां सीमा उपाध्याय कासगंज कोतवाली में एक बोतल में थोड़ा सा पेट्रोल और माचिस लेकर पहुंच गईं।
विज्ञापन

बेटे को नहीं छोड़ने पर आत्मदाह की धमकी दी। इस पर पुलिस कर्मियों ने समझाया, लेकिन वह किसी की बात सुनने को राजी नहीं थी। करीब 20 से 25 मिनट तक महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बाद में पुलिस ने अनमोल का शांतिभंग में पाबंद कर एसडीएम न्यायालय भेज दिया। इसके बाद महिला का ड्रामा खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए कोतवाली में ड्रामा किया। उसके बेटे पर हत्या, छेड़छाड़, अवैध असलाह सहित पांच मुकदमें दर्ज हैं। बाइक चोरी के शक में पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया गया था। शांति भंग की धाराओं में पाबंद करने के बाद उसे एसडीएम न्यायालय में पेश कर दिया है। महिला ने प्रार्थना पत्र लिखकर दिया है कि वह अब पूरी तरह संतुष्ट है। - राजीव सिरोही, कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed