फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sucide

फांसी पर झूलता मिला महिला का शव

Thu, 16 Jul 2020 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
sucide
पटियाली। थाना क्षेत्र के गांव बकराई में संदिग्ध हालात में महिला का शव फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल ससुरालीजन फरार हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जनपद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी कंचन देवी(27) की शादी करीब नौ वर्ष पूर्व बकराई निवासी अजब सिंह से हुई थी। बृहस्पतिवार को कंचना देवी का शव ग्रामीणों ने फांसी के फंदे पर लटका देखा। उसकी ससुरालीजन घर से फरार थे। ग्रामीणों ने शव नीचे उतार कर मामले की सूचना उसके मायके में दी। सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुुंच गए। शव को देखकर चीत्कार मच गया।
विज्ञापन

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ गवेंद्र पाल गौतम, कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र गौतम पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करते हुए हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि महिला की शादी 9 साल पहले हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गले पर निशान पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही स्थिति सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed