फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Successful students of scholarship exam honored

Agra News: छात्रवृत्ति परीक्षा के सफल छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

Fri, 28 Apr 2023 10:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
Successful students of scholarship exam honored
मैनपुरी। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा वर्ष 2023 में जनपद मैनपुरी से चयनित कुल 131 छात्र-छात्राओं में से जागीर से 42 ने स्थान बनाया है। सफल छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को बीआरसी पर आयोजित कार्यक्रम में खंड शिक्षाधिकारी कौशल कुमार ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वास्तव में यह बच्चे हैं जिन्होंने अपनी सफलता से अपने विद्यालय गांव एवं विकास खंड जागीर का नाम रोशन किया है। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अपनी पढ़ाई में और गति लेकर आएं इससे आगे आने वाले समय में प्रतियोगी परीक्षाओं के द्वारा आप अधिक से अधिक सफलता प्राप्त कर सकें। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संरक्षक सत्यवीर सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है अभिभावक बच्चों को रोज स्कूल भेजें और थोड़ा सा ध्यान दें तो परिणाम निश्चित ही चौंकाने वाले होंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने भी बच्चों का उत्सावर्धन किया। इस अवसर पर प्रेमचंद, राकेश चतुर्वेदी, भुवनेश प्रताप, प्रदीप कुमार वर्मा, मनोज कुमार कश्यप, पवन कुमार, राजपाल सिंह आदि शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed