फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Substandard found in 14 samples of food items

खाद्य पदार्थों के 14 नमूने फेल, 10 विक्रेताओं पर मुकदमा

Tue, 05 Apr 2022 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Substandard found in 14 samples of food items
मैनपुरी। खाद्य पदार्थों के 14 नमूने जांच में फेल पाए गए हैं। इनमें से कुछ नमूनों में मिलावट की गई थी तो वहीं कुछ में मिथ्याछाप (मिसब्रांड) की गई थी। जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दस विक्रेताओं के विरुद्ध अपर जिलाधिकारी न्यायालय में मुकदमा दायर किया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा बीते कुछ महीनों में खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए। रिपोर्ट आई तो 14 नमूने फेल हो गए। इसमें से आठ नमूने जहां मिसब्रांड पाए गए तो वहीं छह में मिलावट की गई थी। मिलावट अधोमानक स्तर की होने के चलते खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी न्यायालय में दस विक्रेताओं के खिलाफ 14 मुकदमे दायर किए गए हैं। इसमें एक ही विक्रेता के एक से अधिक नमूने फेल होने पर अलग-अलग मुकदमे दायर किए गए हैं। अपर जिलाधिकारी द्वारा सुनवाई के बाद मामले में निर्णय सुनाया जाएगा।
विज्ञापन

तीन श्रेणियों में रखे जाते हैं फेल नमूने
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जांच में फेल होने वाले नमूनों को तीन श्रेणियों में रखा जाता है। ऐसे नमूने जिनमें मिलावट भी है और वह मानव शरीर के लिए हानिकारक है। वे नमूने हानिकारक की श्रेणी में रखे जाते हैं। इनमें एसीजेएम न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया जाता है। दूसरी श्रेणी में उन नमूनों को रखा जाता है, जिनमेें मिलावट तो होती है लेकिन मानव शरीर को हानि नहीं होती है। तीसरी श्रेणी में वे नमूने रखे जाते हैं जिनकी पैकिंग में दर्ज जानकारी नियमानुसार नहीं होती है। इन दोनों श्रेणियों के लिए अपर जिलाधिकारी न्यायालय में वाद दायर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें मिलावट पायी गई
-प्रवीन गुप्ता कुरावली, बूंदी का लड्डू, दूसरे घी में निर्मित।
-रजत गुप्ता झम्मनलाल मंडी, बेसन, मटर के आटे की मिलावट।
-मनोज कुमार कुरावली, कोल्ड्रिंक तीन नमूने, फ्रू्ट पल्प की कमी।
-कमलेश कुमार अवंतीनगर भोगांव, केक, फैट की कमी।
-भूपेंद्र कुमार बेवर, पूजा की घी, फैट की कमी।
-उदित कुमार राधारमन रोड, पनीर, फैट की कमी।
यह नमूने मिसब्रांड मिले
-मुईन खां, भोगांव, टॉफी, मिसब्रांड।
-अजय कुमार झम्मनलाल मंडी, पास्ता, मिसब्रांड।
-विनोद कुमार झम्मनलाल मंडी, सरसों तेल, मिसब्रांड।
-विनोद कुमार झम्मनलाल मंडी, बिस्किट, मिसब्रांड।
-अक्षय शुक्ला सौतियाना, बिस्किट, दो नमूने मिसब्रांड।
जांच रिपोर्ट में कुल 14 खाद्य पदार्थों के नमूने फेल पाए गए थे। इसमें कुछ मिसब्रांड तो कुछ अधोमानक थे। ये नमूने दस विक्रेताओं से लिए गए थे, उनके विरुद्ध अपर जिलाधिकारी न्यायालय में वाद दायर किया गया है।
-डॉ. टीआर रावत, सहायक आयुक्त (खाद्य)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed